फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Angad Bedi And Preity Zinta Fans Give Their Opinion On The Victory Between RCB Vs Punjab Kings

IPL 2025: अंगद बेदी बोले-‘विराट की टीम जीतेगी’, प्रीति जिंटा के फैंस भी कर रहे जीत की दुआएं

Tue, 03 Jun 2025 08:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:46 PM IST
सार

आज क्रिकेट प्रमियों के लिए खास दिन हैं, आईपीएल फाइनल में RCB और PBKS क्रिकेट टीम के बीच कौन मैच जीतेगा, इस पर सबकी निगाहें हैं। हाल ही अंगद बेदी पंजाब से होने के बावजूद पंजाब किंग्स के बजाय RCB की टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं। ऐसा वह क्यों चाहते हैं? और पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंंटा के फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए क्या दुआएं कर रहे हैं? जानिए।  

विज्ञापन
Angad Bedi And Preity Zinta Fans Give Their Opinion On The Victory Between RCB Vs Punjab Kings
अंगद बेदी और प्रीति जिंटा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

आज यानी 3 जून को आईपीएल फाइनल मैच PBKS यानी पंजाब किंग्स और RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हो रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। सभी अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। जानिए, अंगद बेदी ने RCB की जीत की इच्छा क्यों जताई? और PBKS की को-ओनर प्रीति जिंटा के फैंस सोशल मीडिया पर क्या चर्चा कर रहे हैं, एक्ट्रेस के लिए क्या दुआएं कर रहे हैं?  

विज्ञापन


अंगद बेदी विराट कोहली की जीत चाहते हैं 
अंगद बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वह कहते हैं, ‘मैं पंजाब से आता हूं लेकिन विराट कोहली को यानी RCB को जीतते हुए देखना चाहता हूं। आज 18 साल का वनवास खत्म होगा, आज विराट कोहली ही आईपीएल की ट्रॉफी उठाएगा, वो हमारा किंग है और उसको उसका किंगडम मिलना ही चाहिए।’ अंगद बेदी अब अभिनय करते हैं लेकिन वह भी अंडर 19 क्रिकेट खेल चुके हैं। वह क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




प्रीति जिंटा के फैंस ये दुआएं करते दिखे
एक तरफ अंगद बेदी विराट कोहली यानी RCB को जीतते हुए देखना चाहते हैं, वहीं पंजाब किंग्स की को-ओनर और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। एक फैन ट्विटर पर लिखता है, ‘आज पंजाब टीम जीतनी चाहिए। प्रीति जिंटी की मुस्कान बनी रहे।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अय्यर, कोहली कोई नहीं, प्रीति जिंटा आईपीएल की ट्रॉफी डिजर्व करती हैं।’ ऐसे ही कई कमेंट्स प्रीति जिंटा के फैंस उनके लिए करते दिखे।  
 
 

आमिर खान और ये सितारे आईपीएल में नजर आए
आज आईपीएल के फाइनल मैच में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं, वह विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची हैं। ये सितारे भी अपनी-अपनी टीम के लिए दुआएं कर रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन और उनके बेटे परफॉर्म करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed