फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anjali Arora in Support of Payal Gaming says I am still suffering

पायल गेमिंग के सपोर्ट में आईं अंजलि अरोड़ा, बयां किया अपना दर्द; कहा- आज भी हो रहा नुकसान

Thu, 18 Dec 2025 03:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 18 Dec 2025 03:12 PM IST
सार

Anjali Arora in Support of Payal Gaming: पायल गेमिंग कथित एमएमएस वीडियो के वायरल होने को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा ने उनका सपोर्ट किया है। उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया है। 

विज्ञापन
Anjali Arora in Support of Payal Gaming says I am still suffering
पायल गेमिंग, अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर पायल गेमिंग इन दिनों कथित एमएमएस के चलते सुर्खियों में हैं। बताया जाता है कि वायरल एमएमएस वीडियो में पायल गेमिंग हैं। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि यह एमएमएस उनका नहीं है। इस मामले पर अब एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है। अंजलि अरोड़ा ने अपने साथ हुए इसी तरह के एक मामले को याद किया है। उनके मुताबिक ऐसे झूठ का दर्द लड़कियां वर्षों तक झेलती हैं जबकि इसे फैलाने वाले इसके बारे में नहीं सोचते हैं।
विज्ञापन

अंजलि अरोड़ा ने याद किया अपना दर्द
पायल गेमिंग के मामले को लेकर अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा 'तीन साल पहले मैंने एक फेक एमएमएस वायरल होने का दर्द झेला था। वही चीजें आज पायल के साथ होता देख वह दर्द ताजा हो गया है। लोगों को एहसास नहीं कि उनकी प्रतिक्रिया कितनी नुकसान पहुंचाती है। उनके लिए यह एक मिनट का मनोरंजन है, लेकिन हमारे लिए यह वर्षों का दर्द बन जाता है। झूठे विवादों के चलते मुझे कई प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया। आज भी मुझे इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)


विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है
अभिनेत्री ने आगे लिखा 'अभी भी मुझे मेरे कमेंट सेक्शन में दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। लोग गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वह यह नहीं सोचते कि मुझ पर इसका क्या असर पड़ेगा। यह परेशान करने वाली बात है कि लोग झूठी चीजों पर तुरंत यकीन कर लेते हैं। ऐसी मानसिकता बहुत खराब होती है। इसे सहा नहीं जा सकता। कोई भी महिला बिना आधार के झूठ झेलने की हकदार नहीं है।'

कौन हैं पायल गेमिंग? एमएमएस वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया नाम

विज्ञापन

कौन हैं अंजलि अरोड़ा?
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। वह रियलिटी शो लॉकअप का हिस्सा रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 13 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कच्चा बादाम वाला उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे वह मशहूर हुईं। इसके बाद उनका कथित एमएमएस वायरल हुआ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Payal Dhare (@payalgamingg)


पायल गेमिंग की प्रतिक्रिया
पायल गेमिंग का असली नाम पायल धरे है। वह गेमिंग वीडियो के अलावा लाइफस्टाइल कंटेट बनाने के लिए जानी जाती हैं। कथित एमएमएस के वायरल होने पर उन्होंने कहा 'मैं ये बात साफ-साफ कहना चाहती हूं कि जो उस वीडियो में दिखाई दे रही है वो मैं नहीं हूं।' उन्होंने इसे लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने की भी बात कही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed