Viral Video: बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर दिखीं अंजलि अरोड़ा, शादी के सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल
Anjali Arora: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘लॉकअप’ फेम एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा को अपने बॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया स्टार और इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को हाल में एयरपोर्ट पर देखा गया है, जिसमें उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के साथ भी देखा जा सकता है। इसके अलावा शादी के सवाल पर उनका रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंजिल अरोड़ा को अपना बैग लेकर एयरपोर्ट से बाहर आते देखा जा रहा है। इस वीडियो में अंजलि ने सूट पहन रखा है, जिसमें वो प्यारी दिख रही हैं। बाहर आते ही उनके बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल उनका बैग पकड़ लेते हैं और दोनों एक-दूसरे के गले भी मिलते हैं। उसी दौरान एक पैपराजी एक्ट्रेस से सवाल करता है कि वो शादी कब कर रही हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा क्या हो गया आप लोगों को। हालांकि, इस जवाब पर वो खुद हंसने लगती हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंजलि अरोड़ा ने अपने में जीवन बहुत कुछ हासिल कर लिया है और लोग उन्हें बदनाम ही करते रह गए। दूसरे यूजर ने कहा कि वो बहुत सुंदर दिख रही हैं। वहीं एक और यूजर ने मजाक में बोला कि क्या कैप्शन है भाई। इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा कि कच्चा बादाम।
यह खबर भी पढ़ें: Aditi Rao Hydari: करियर पर पड़ा अदिति की शादी का असर, अभिनेत्री बोलीं- 'ज्यादा फिल्मों के ऑफर नहीं मिले हैं'
अंजलि अरोड़ा के बारे में
कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' से मॉडल, सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा को काफी पहचान मिली। इसके साथ ही उन्होंने 'कच्चा बादाम' गर्ल बनकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब वो इंटरनेट की एक स्टार बन गई हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सॉन्ग भी किए हैं।