Ankita Lokhande: पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन? एक्ट्रेस ने सुनाई अच्छी खबर
Ankita Lokhande Pregnant: कई लोगों ने अंकिता को इस बात के लिए बधाई दी तो कई लोगों ने हैरानी जताई कि क्या यह कोई मजाक था? एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'अगर ये सच है तो बहुत अच्छा लेकिन अगर ये मजाक था, तो ऐसी बातों का मजाक नहीं करते।'
विस्तार
ऐसा लगता है कि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स' के मेकर्स ने सीजन 2 के प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें अंकिता अपनी प्रेगनेंसी का एलान कर रही हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब कृष्णा अभिषेक ने अंकिता लोखंडे के हाथ से एक मसाला छीना। इसके बाद अंकिता, कृष्णा के पीछे भागीं और प्रेगनेंसी का एलान किया।
अंकिता ने किया प्रेगनेंसी का ऐलान
कृष्णा के पीछे भागते हुए अंकिता ने कहा 'मैं प्रेगनेंट (गर्भवती) हूं।' अंकिता की यह बात सुनकर सब हैरान रह गए। कृष्णा अभिषेक ने इस पर मजाक में कहा 'लड़का होगा।' ये बात सुनकर करण कुंद्रा भी अंकिता लोखंडे के पास आ गए और पूछा कि क्या वाकई आप प्रेगनेंट हैं? वहां बैठे दर्शक भी इस बात पर हैरानी जता रहे थे और हंस रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: Karishma Kapoor Songs: करिश्मा कपूर के ये 8 गाने लोगों के दिलों पर करते हैं राज, धुन पर थिरकते हैं पैर
यूजर्स ने दी मुबारकबाद
सोशल मीडिया पर इस प्रोमो के जारी होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिया है। कई लोगों ने अंकिता को इस बात के लिए बधाई दी तो कई लोगों ने हैरानी जताई कि क्या यह कोई मजाक था? एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'अगर ये सच है तो बहुत अच्छा लेकिन अगर ये मजाक था, तो ऐसी बातों का मजाक नहीं करते।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'कब से सुन रहे हैं कि प्रेगनेंट है।' एक और यूजर ने लिखा 'सच में यह प्रेगनेंट है।'
2021 में हुई अंकिता की शादी
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' और फिल्म 'मणिकर्णिका' के लिए मशहूर हैं। अंकिता के पति विक्की जैन कारोबारी हैं। इन दिनों अंकिता और विक्की 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आ रहे हैं।