फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher bags Jatayu role in Ranbir Kapoor Sai Pallavi Movie Ramayana directed by Nitesh Tiwari

अमिताभ बच्चन नहीं; अनुपम खेर बनेंगे जटायु की आवाज; नितेश तिवारी की 'रामायण' का हिस्सा बने एक्टर

Tue, 21 Jul 2026 02:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jul 2026 02:28 PM IST
सार

Nitesh Tiwari Movie Ramayana: नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' का हिस्सा अनुपम खेर भी बन गए हैं। जानिए वह क्या भूमिका निभाएंगे?

विज्ञापन
Anupam Kher bags Jatayu role in Ranbir Kapoor Sai Pallavi Movie Ramayana directed by Nitesh Tiwari
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@dpiff_official

विस्तार

नितेश तिवारी की 'रामायण' इस साल की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। कई बड़े दिग्गज सितारों से सजी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी सीता माता की भूमिका में नजर आएंगी। अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन

अनुपम खेर की 'रामायण' में एंट्री
फिल्म 'रामायण' में यश को रावण की भूमिका में देखा जाएगा। रवि दुबे को लक्ष्मण की भूमिका में देखा जाएगा। इनके अलावा अभिनेता अनुपम खेर भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें लिखा है, 'अनुपम खेर ने फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

जटायु की आवाज बनेंगे एक्टर
इस पोस्ट में लिखा है, 'अनुभवी एक्टर अनुपम खेर को फिल्म रामायण में कन्फर्म किया गया है। वे नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के किरदार को आवाज देंगे। इस एलान के साथ ही उन महीनों की अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन जटायु की आवाज बनेंगे। मगर, अब पता चला है कि बिग बी नहीं, अनुपम खेर की आवाज दर्शक सुनेंगे। उम्मीद है कि रावण के साथ जटायु की लड़ाई फिल्म के सबसे इमोशनल और दमदार दृश्यों में से एक होगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DPIFF (@dpiff_official)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रामायण'?
खबरों के मुताबिक, निर्देशक नितेश तिवारी ने इस सीन को एक अहम सिनेमैटिक पल बताया है, जिसमें अनुपम खेर की आवाज इस सम्मानित किरदार को स्क्रीन पर जीवंत कर देगी। फिल्म 'रामायण' दो हिस्सों में बनेगी। फिल्म में सनी देओल को हनुमान के रोल में देखा जाएगा। फिल्म का संगीत हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। रामायण का पहला भाग इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed