फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   AR Rahman learn practice from lata mangeshkar says life got changed

AR Rahman: एआर रहमान ने लता मंगेशकर से सीखी एक चीज, बदल गई पूरी जिंदगी

Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
सार

AR Rahman Learn from Lata Mangeshkar: हाल ही में एक इंटरव्यू में ए आर रहमान ने कहा है कि उन्होंने लता मंगेशकर से एक चीज सीखी है। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर ने उनकी जिंदगी बदली है।

विज्ञापन
AR Rahman learn practice from lata mangeshkar says life got changed
ए आर रहमान, लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगीतकार एआर रहमान और गायिका लता मंगेशकर की खूब बनती है। दोनों ने 'जिया जले जां जले' और 'लुका छुपी' गाने में साथ में काम किया है। रहमान अक्सर कहते हैं लता जी ने न सिर्फ उनके संगीत को बेहतर किया बल्कि उनकी जिंदगी को भी बेहतर बनाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रहमान ने बताया कि यह लता जी ही थीं जिन्होंने उन्हें अच्छे म्यूजिक के लिए लगातार अभ्यास करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

लाइव कॉन्सर्ट से पहले नहीं करते थे अभ्यास
मैशेबल इंडिया से बातचीत में एआर रहमान ने बताया कि उन्होंने म्यूजिक में अभ्यास करने का काम लता मंगेशकर से सीखा है। रहमान ने माना कि वह लाइव शो से पहले अभ्यास नहीं करते थे। उन्हें लगता था कि एक कंपोजर के तौर पर लोग उनके काम करने के स्टाइल को समझेंगे लेकिन उन्होंने जब देखा कि लता जी कॉन्सर्ट के लिए तैयारी करती हैं तो उन्होंने अपना जहन बदला।
Aamir Khan: फिल्म 'सितारे जमीन पर' में कैसा होगा आमिर खान का किरदार? अभिनेता ने किया खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

AR Rahman learn practice from lata mangeshkar says life got changed
लता मंगेशकर - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
लता मंगेशकर से सीखा अभ्यास करने का तरीका
रहमान ने बताया कि साल 2006 में हैदराबाद में लता जी फाउंडेशन की तरफ से एक कंसर्ट आयोजित हुआ। उन्होंने शो से पहले एक महिला को अभ्यास करते हुए देखा। वह देखकर हैरान रह गए कि ये कोई और नहीं बल्कि लता मंगेशकर थीं जो हारमोनियम के साथ अभ्यास कर रही थीं। रहमान ने सोचा कि 'आखिर लता मंगेशकर क्यों अभ्यास कर रही हैं?' फिर उन्हें कंसर्ट से पहले तैयारी की अहमियत का अंदाजा हुआ।
Sophie Choudry: सोफी चौधरी ने की बिना ड्राइवर वाली कार से सैर, यूजर्स बोले खतरे से खाली नहीं, वीडियो वायरल
विज्ञापन

लाइव कंसर्ट से पहले अभ्यास करते हैं रहमान
लता मंगेशकर के समर्पण को देखकर ए आर रहमान ने किसी भी कंसर्ट से पहले अभ्यास करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि तब से वह हमेशा अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा 'लता जी को देखकर मैंने अभ्यास करना शुरू किया है, मैं अब स्टेज पर जाने से पहले 30 से 40 मिनट तर अभ्यास करता हूं।'
रहमान के काम की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। उनके पास लाहौर 1947, ठग लाइफ, तेरे इश्क में, पेद्दी और रामायण; पार्ट 1 जैसी फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed