Kalki 2898 AD: अमिताभ संग संवाद साझा करने पर अर्जुन ने जताई खुशी, भावुक संदेश लिख बताया- जीवन भर की उपलब्धि
'कल्कि 2898 एडी' को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। इस बीच अभिनेता अर्जुन दास ने भी फिल्म से जुड़ने को लेकर खुशी जाहिर करते हए एक भावुक संदेश लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म को लगातार दर्शकों से सराहना मिल रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी रखी है। इसके निर्देशक नाग अश्विन की काफी सराहना हो रही है, जिस तरह से उन्होंने भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण किया है। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने से सभी कलाकार भी काफी खुश हैं। अब साउथ फिल्मों के मशहूर कलाकार अर्जुन दास ने भी फिल्म से जुड़ने पर खुशी जताई है।
अर्जुन दास ने साझा किया भावुक संदेश
अर्जुन दास इस फिल्म से बतौर अभिनेता तो नहीं जुड़े थे, लेकिन उन्होंने फिल्म में भगवान कृष्ण के किरदार के लिए डबिंग की थी। इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर भी सम्मान जताते हुए, इस अवसर के लिए खुद को भाग्यशाली बताया है। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा है।
.@VyjayanthiFilms @SwapnaDuttCh @nagashwin7 @SrBachchan Sir #Prabhas Garu #Kalki2898AD
विज्ञापन विज्ञापन
#ForeverGrateful pic.twitter.com/DhQdovF4BE — Arjun Das (@iam_arjundas) July 3, 2024
Bhuvan Bam: 'ढिंढोरा' का सीजन 2 लेकर आ रहे हैं भुवन बाम, दिखेगा टीटू मामा को रोमांटिक अंदाज
अमिताभ के सामने डबिंग कर पाने का नहीं था यकीन
अभिनेता ने लिखा कि कुछ सप्ताह पहले, स्वप्ना ने उन्हें फोन करके पूछा कि क्या वह फिल्म में भगवान कृष्ण के लिए डबिंग करेंगे, जिसे लेकर वह तब तक हिचकिचाते रहे, जब तक उन्हें यह नहीं बताया गया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से बात करनी पड़ेगी। अमिताभ के फैन होने के नाते उन्हें खुद पर भरोसा नहीं हो रहा था कि वह उनके सामने डबिंग कर पाएंगे अभिनेता ने लिखा, “जब मैं हैदराबाद पहुंचा, तो मैंने अमिताभ सर की डबिंग सुनी। उनकी आवाज सुनकर स्कूल में उनके संवादों की नकल करने वाली यादें ताजा हो गईं। मुझे यह एहसास होने में वक्त लगा कि मैं उनके साथ संवाद साझा करूंगा। खुद को संभालने के बाद, मैंने डबिंग शुरू की।
जरूरतमंदों के बीच पहुंचे सोनू सूद, दरियादिली से जीते दिल
बताया जीवन भर की उपलब्धि
अर्जुन ने लिखा कि एक बच्चे के रूप में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह अमिताभ बच्चन के साथ संवाद साझा करेंगे। इस दौरान उन्होंने टीम का शुक्रिया करते हुए लिखा आज कोई उनसे कहे, 'मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस है, बंगला है, गाड़ी है, तुम्हारे पास क्या है?' तो मैं गर्व से कहूँगा, 'मेरे पास बच्चन सर के साथ एक डायलॉग है'।" उन्होंने नाग अश्विन और स्वप्ना दत्त को धन्यवाद करते हुए लिखा कि यह उनके लिए जीवन भर की उपलब्धि है।
Vidhu Vinod Chopra: 'परिंदा' के सेट पर नाना ने मचाया था घमासान, खुद निर्देशक ने साझा किया दिलचस्प किस्सा