फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Kapoor and Malaika Arora seen separately at the airport amid Breakup rumours see fans reaction

Arjun-Malaika: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए मलाइका-अर्जुन, लोग बोले- पैचअप हो गया क्या?

Fri, 26 Jul 2024 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 26 Jul 2024 05:02 PM IST
सार

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि, दोनों साथ नजर नहीं आए। अर्जुन ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में कैजुअल ड्रेस के साथ मैचिंग कैप से अपने लुक को पूरा किया, जबकि मलाइका ने नेवी ब्लू ब्लेजर, ग्रे पैंट पहना हुआ था।

विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora seen separately at the airport amid Breakup rumours see fans reaction
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, दोनों की तरफ इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में हिंट देते हुए पोस्ट किए हैं। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्पॉट हुए हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अर्जुन-मलाइका
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि, दोनों साथ नजर नहीं आए। अर्जुन ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में कैजुअल ड्रेस के साथ मैचिंग कैप से अपने लुक को पूरा किया, जबकि मलाइका ने नेवी ब्लू ब्लेजर, ग्रे पैंट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन बैग भी कैरी किया हुआ था। मलाइका ने एयरपोर्ट पर स्पॉट होने से पहले एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की थी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन



पैचअप की चर्चा हुई तेज
दोनों को अलग-अलग देखकर एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हुआ है और अब फैंस दोनों के पैचअप की खबरों को हवा दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने हैरानी जताई है। वीडियो की पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने पूछा, 'दोनों का पैचअप हो गया क्या?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप लोग प्लीज ब्रेकअप मत करो, साथ में अच्छे दिखते हो।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'जब साथ में ही आना होता है तो ब्रेकअप करते ही क्यों हो।'

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मुदस्सर अजीज की फिल्म ‘मेरी पत्नी’ के रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' का भी हिस्सा हैं, जिसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
 

Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों के लिए खास रहेगा ये साल, इस वर्ष दो या उससे ज्यादा फिल्मों में आएंगी नजर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed