जब 'तौबा-तौबा' गाने पर थिरकी थीं आशा ताई, करण औजला हुए थे कायल; 89 की उम्र में रिकॉर्ड किया था यह गाना
Asha Bhosle Sing Song Tauba Tauba: आशा भोसले ने 91 साल की उम्र में दुबई में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान डांस किया था। उन्होंने करण औजला के गाने 'तौबा तौबा' पर प्रस्तुति देकर सबको हैरान कर दिया था। करण औजला ने इसकी तारीफ की थी।
विस्तार
दुबई में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में 'तौबा तौबा' गाने को गाकर आशा भोसले ने वहां उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह काले बॉर्डर वाली सफेद साड़ी में स्टेज पर हाथ में माइक के साथ खड़ी दिखीं। करण औजला के गाने को गाने के बाद भोसले ने इस पर एक स्टेप भी किया।
'तौबा तौबा' गाने को करण औजला ने कंपोज किया है। इसके साथ ही गाने को आवाज भी उन्होंने ही दी है। ‘तौबा तौबा’ विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एम्मी विर्क स्टारर 'बैड न्यूज' का गाना है।
करण औजला ने की तारीफ
करण औजला ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए इसे एक यादगार पल बताया। गायक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में लिखा, 'आशा भोसले जी, संगीत की देवी ने ‘तौबा तौबा’ गाया। एक ऐसा गीत जिसे एक छोटे से गांव में पले-बढ़े एक बच्चे ने तैयार किया। खास बात है कि उस बच्चे के पास कोई म्यूजिक बैकग्राउंड भी नहीं है।'
Asha Bhosle: 78 साल का सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार से ज्यादा गाने;ग्रैमी नामंकन पाने वाली पहली भारतीय महिला
महान गायिका आशा भोंसले ने 89 वर्ष की उम्र में फिल्म 'हरि ओम' के लिए 'जिंदगी तू चुप है कहां' नामक गीत में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। हरीश व्यास की फिल्म की शूटिंग वाराणसी में हुई है। इसमें अंशुमान झा और रघुबीर यादव ने अभिनय किया था।