फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   baahubali the epic advance booking record prabhas ss rajamouli box office

एडवांस बुकिंग में प्रभास की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' का जलवा, रिलीज होने से पहले ही कमा लिए करोड़ों

Tue, 28 Oct 2025 11:29 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 28 Oct 2025 11:29 AM IST
सार

Baahubali The Epic Advance Booking: साउथ एक्टर प्रभास और निर्देशक एस एस राजामौली की री-रिलीज होने वाली फिल्म 'बाहुबली द एपिक' के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है।

विज्ञापन
baahubali the epic advance booking record prabhas ss rajamouli box office
बाहुबली द एपिक - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय सिनेमा का सबसे भव्य अध्याय ‘बाहुबली’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहा है। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन अब रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ दिए हैं। 
विज्ञापन


2 करोड़ से ज्यादा की टिकटें बिकी
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बाहुबली: द एपिक’ के री-एडिटेड वर्जन की बुकिंग खुलते ही मात्र कुछ घंटों में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की टिकटें बिक गईं। हैदराबाद समेत कई शहरों में शो मिनटों में ‘हाउसफुल’ हो गए। फिल्म का यह नया रूप ‘वन एपिक कट’ के नाम से पेश किया गया है, जिसमें ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को एक साथ जोड़कर एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव बनाया गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति घंटे पांच हजार से अधिक टिकटें बिक रहीं हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रच रहा है इतिहास
केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘बाहुबली: द एपिक’ ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। उत्तर अमेरिका में फिल्म ने $200,000 (करीब 1.6 करोड़) की एडवांस बुकिंग कर ली है, जो किसी भी भारतीय री-रिलीज फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। दुनियाभर में फिल्म के प्री-सेल्स 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं, जो दर्शाता है कि राजामौली और प्रभास की जोड़ी का जादू अब भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजामौली और प्रभास की हिट जोड़ी
इस फिल्म का एस.एस. राजामौली ने निर्देशन किया और वी विजयेंद्र प्रसाद ने इसकी कहानी लिखी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे कलाकारों ने इसमें शानदार काम किया। 


यह खबर भी पढ़ें: सतीश शाह की पत्नी को लेकर रुपाली गांगुली ने की खास अपील, प्रार्थना सभा में गमगीन हुआ माहौल

31 अक्टूबर को री-रिलीज हो रही फिल्म 
फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इसे चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा- हिंदी, मलयालम, तेलुगु और तमिल। फिल्म की एडवांस बुकिंग से साफ हो गया है कि एक बार फिर पर्दे पर बाहुबली का जादू चलने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed