सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   baahubali the epic releasing in theatres after 10 years anniversary of baahubali the beginning

Baahubali The Epic: फिर दिखेगा 'बाहुबली' का जलवा; रिलीज होगी 'बाहुबली: द एपिक', राजामौली ने किया ऐलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 10 Jul 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

10 Years of Baahubali: 'बाहुबली द बिगनिंग' के 10 साल पूरे होने पर मेकर्स ने ‘बाहुबली: द एपिक’ का ऐलान किया है जो 31 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस वर्जन में फिल्म के दोनों पार्ट्स को दिखाया जाएगा।

baahubali the epic releasing in theatres after 10 years anniversary of baahubali the beginning
बाहुबली द एपिक - फोटो : इंस्टाग्राम- @baahubalimovie
विज्ञापन

विस्तार

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'बाहुबली द बिगनिंग' को आज 10 साल पूरे हो गए हैं। प्रभास स्टारर इस फिल्म को 10 जुलाई 2015 को रिलीज किया गया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड शानदार कमाई की थी और सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया। आज जब फिल्म को 10 साल पूरे हो गए हैं तो मेकर्स ने ऑडियंस को एक और तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। 

Trending Videos


दोनों पार्ट्स साथ हो रहे रिलीज 
दरअसल बाहुबली फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात का ऐलान किया गया है कि बाहुबली के पहले और दूसरे पार्ट को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 'बाहुबली मूवी' ने लिखा है- 10 साल पहले, एक सवाल ने पूरे देश को एकजुट कर दिया था...अब वही सवाल और उसका जवाब लौट रहे हैं — एक भव्य महाकाव्य में साथ-साथ। 'बाहुबली द एपिक' पूरी दुनिया में 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Baahubali (@baahubalimovie)


baahubali the epic releasing in theatres after 10 years anniversary of baahubali the beginning
बाहुबली - फोटो : IMDb

ये खबर भी पढ़ें: Baahubali: कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? खुद प्रभास के पास नहीं था जवाब, जानें फिल्म के मजेदार किस्से

फिल्म में क्या दिखाया जाएगा? 
'बाहुबली: द एपिक’ दरअसल पहली और दूसरी फिल्म को मिलाकर दिखाए जाने वाला एक वर्जन होगा। इस फिल्म के जरिए मेकर्स एक बार फिर बाहुबली की यादों को पर्दे पर ताजा करना चाहते हैं।

एस एस राजामौली ने किया पोस्ट
फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, 'बाहुबली... कई यात्राओं की शुरुआत, अनगिनत यादें और अंतहीन प्रेरणा। 10 साल पूरे हो चुके हैं और इसे यादगार बनाने के लिए आ रही है 'बाहुबली द एपिक'!

baahubali the epic releasing in theatres after 10 years anniversary of baahubali the beginning
बाहुबली - फोटो : IMDb
फिल्म 'बाहुबली' के रिकॉर्ड्स
‘बाहुबली’ को वैसे तो कई अवॉर्ड्स मिले थे लेकिन इसे राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा गया – जिसमें बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स प्रमुख हैं। ये आज भी छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म है और इसकी हिंदी डब्ड वर्जन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली डब्ड फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed