फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baby John director Atlee reaveal why Hindi films are not being accepted by South audience

Atlee: साउथ में हिंदी फिल्मों को स्वीकार न करने पर एटली की प्रतिक्रिया, बोले- 'दर्शक कंटेंट देखते हैं...'

Sun, 25 Feb 2024 03:12 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 25 Feb 2024 03:12 PM IST
सार

एटली से एक बातचीत के दौरान पूछा गया कि दक्षिण भारत में दर्शक हिंदी फिल्मों को स्वीकार क्यों नहीं कर रहे हैं लोगों की सोच कब बदलेगी? 

विज्ञापन
Baby John director Atlee reaveal why Hindi films are not being accepted by South audience
एटली कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटली कुमार देश के सबसे चर्चित निर्देशकों में से एक हैं। वर्ष 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को दर्शकों की सराहना ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने में भी सफल रही है। हाल ही में एटली से एक बातचीत के दौरान पूछा गया कि दक्षिण भारत में दर्शक हिंदी फिल्मों को स्वीकार क्यों नहीं कर रहे हैं, लोगों की सोच कब बदलेगी? 
विज्ञापन


दर्शक कंटेंट देखते हैं, साउथ या हिंदी नहीं 
एटली ने कहा, 'सच कहूं तो 'शोले' पूरे देश में बेहद पसंद की जाने वाली फिल्म है। ऐसा नहीं है कि दक्षिण के लोग हिंदी फिल्में नहीं देख रहे हैं। हमने शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन की लगभग सभी फिल्में देखी हैं। यहीं नहीं आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' साउथ में सबसे बड़ी हिट रही। इसलिए, मुझे लगता है कि फिल्म का कंटेंट अच्छा होता है, तो उसे हर कोई देखता है। फिर दर्शक फिल्मों में साउथ या हिंदी नहीं देखते हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Yodha Trailer: इस दिन जारी होगा 'योद्धा' का धमाकेदार ट्रेलर, फिल्म से नया लुक साझा कर सिद्धार्थ ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


एटली को नहीं हैं पैन इंडिया शब्द
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पैन-इंडिया शब्द पसंद नहीं है। भारत में एकता और विविधता एक है और भाषाएं सिर्फ एक संचार माध्यम हैं, वे ज्ञान नहीं हैं।इसलिए, सभी फिल्में हर कोई देख रहा है। 'केजीएफ' फिल्म साउथ फिल्म है, लेकिन यह हर जगह सबसे बड़ी हिट रही। हिंदी सिनेमा नहीं जानता कि यश कौन है, लेकिन केजीएफ के बाद यश एक भारतीय सुपरस्टार हैं। इसी तरह अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा', विजय की 'लियो' और भी बहुत है, जिनकी फिल्में हर जगह हिट हैं। इसलिए, हम पैन-इंडियन फिल्म कहना पसंद नहीं करते हैं, हम भारतीय फिल्म और भारतीय फिल्म निर्माता कहलाना पसंद करते हैं।'

एटली की आगामी फिल्म
एटली 'बेबी जॉन' नामक अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'बेबी जॉन' मुराद खेतानी और एटली का संयुक्त प्रयास है। यह फिल्म जियो स्टूडियोज, एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। बता दें कि, बेबी जॉन 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थेरी' का रीमेक है, जिसमें थलपति विजय, सामंथा रूथ प्रभु और एमी जैक्सन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन खुद एटली ने किया था।

यह भी पढ़ें: Shobhita Dhulipala: 'मातृत्व का सुख चाहती हैं शोभिता', नागा चैतन्य से डेटिंग की अफवाहों के बीच बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed