फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bade Miya Chote Miyan Star Akshay Kumar Man Attempts Fraud On Offering Job In Actor Production House

Akshay Kumar: अक्षय के नाम पर महिला से धोखाधड़ी का प्रयास, प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने का दिया था झांसा

Thu, 11 Apr 2024 09:36 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 11 Apr 2024 09:36 AM IST
सार

अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हालांकि, अभिनेता का नाम फिल्मों के अलावा धोखाधड़ी से भी जुड़ गया है। दरअसल, एक महिला से अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में चयन कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई थी। उसने जुहू पुलिस को धोखाधड़ी की सूचना दी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
 

विज्ञापन
Bade Miya Chote Miyan Star Akshay Kumar Man Attempts Fraud On Offering Job In Actor Production House
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जुहू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल को आरोपी प्रिंस कुमार राजन और अंजनी कुमार सिन्हा ने अपने मोबाइल फोन से पूजा आनंदानी को फोन किया और उसे झूठ बताया कि उसका नाम रोहन मेहरा है और वह अभिनेता अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स से बोल रहा है, जबकि वह प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स में काम नहीं कर रहा था। उसने महिला को यहां काम दिलाने का झांसा दिया। इसके साथ कुछ रुपयों की डिमांड भी की।
विज्ञापन


अक्षय कुमार के नाम पर हुई धोखाधड़ी
आरोपी सिन्हा ने पूजा आनंदनी से कहा कि वह उसकी एक अच्छी प्रोफाइल फोटो चाहता है और वह फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के फोटोग्राफर से उसकी फोटो खींचवाएगा, जिसके लिए उसने छह लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने पूजा आनंदनी से कहा कि उसकी प्रोफाइल फोटो लेने के बाद उसे एक फिल्म कंपनी में नौकरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


काम दिलाने का दिया था झांसा
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूजा आनंदनी को बताया कि निर्भया पर फिल्म बन रही है। इसके लिए उनका चयन होना है। इसके बाद उन्होंने उन्हें मिलने के लिए जुहू बुलाया। दूसरी मुलाकात एक कॉफी शॉप में हुई, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के फोटोग्राफर से उस महिला की तस्वीर लेने को कहा। इसके बाद तीसरी मीटिंग जेडब्ल्यू मैरियट जुहू में हुई। जहां आनंदनी ने पहले ही पुलिस बुला ली थी और उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Oscars 2025: 97वें ऑस्कर के लिए नामांकन की तिथि जारी, जानिए 2025 में कब आयोजित यह प्रतिष्ठित समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed