{"_id":"6613988d585c03e18f0b4876","slug":"bade-miyan-chote-miyan-actor-akshay-kumar-reveasl-truth-about-his-crazy-fan-slit-his-wrist-with-blade-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Crazy Fan: अक्षय कुमार का एक क्रेजी फैन, ब्लेड से अभिनेता की काटी थी कलाई, नाखूनों के बीच फंसी थी ब्लेड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Crazy Fan: अक्षय कुमार का एक क्रेजी फैन, ब्लेड से अभिनेता की काटी थी कलाई, नाखूनों के बीच फंसी थी ब्लेड
Mon, 08 Apr 2024 12:45 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:45 PM IST
सार
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म प्रचार के दौरान अक्षय के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे को सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। अक्षय ने अपने एक ऐसे क्रेजी फैन के बारे में खुलासा किया जिसे सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। फिल्म का ट्रेलर, टीजर और गाने फैंस को बेहद पसंद आए। अक्षय की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुक्ता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह पहली बार है जब अक्षय और टाइगर की जोड़ी किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाली है।
अक्षय के क्रेजी फैन की हरकत
फिल्म के प्रचार के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में अक्षय ने अपने एक ऐसे क्रेजी फैन के बारे में बताया, जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा। अक्षय ने फैन के बारे में बताते हुए कहा, ''एक बार की बात है जब में अपने कई फैन से हाथ मिला रहा था, और अचानक ही मैंने देखा कि मेरे हाथ से खून निकल रहा है। तब मुझे अहसास हुआ कि जब मैं सभी से हाथ मिला रहा था तो उस वक्त किसी एक फैन को मौका मिल गया और उसने मेरी कलाई पर ब्लेड से कट लगा दिया होगा। जिसकी वजह से मेरे हाथ से खून निकलने लग गया था। मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसा कैसे कर पाते हैं।''
अक्षय की आने वाली फिल्में
इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बातचीत की। अक्षय ने फिल्म 'वेलकम 3', 'हाउसफुल 4' और 'हेरा फेरी 4' के बारे में बताया। अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''यह साल, अगले साल तक काफी कॉमेडी फिल्में आ जाएगी। इनमें से तो दो तीन फिल्में मैं ही कर रही हूं।'' उन्होंने बताया कि वह 'वेलकम 3', 'हाउसफुल 4' और 'हेरा फेरी 4' में अहम रोल निभाएंगे।
विज्ञापन
Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज ने शेयर की बेटे कोआ की लाजवाब तस्वीर, साथ ही लिखा एक इमोशनल नोट
ईद पर रिलीज होगी अक्षय की फिल्म
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में नजर आएंगे। निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' इस बुधवार 10 अप्रैल को देश विदेश में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी। इसके अलावा यह फिल्म को अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को कांटे की टक्कर दे सकती है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बहरहाल, फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। ईद के मौके पर रिलीज हो रही इन दोनों फिल्मों से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर सकती है।
Salman Khan: भाजपा नेता के साथ नजर आए सलमान खान और उनके पिता, तस्वीर हुई वायरल