फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking Collection Akshay Kumar Tiger Film Earn Rs 1.1 Cr Sells 43,000 Ticket

BMCM Advance Booking : बड़े मियां छोटे मियां ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों

Wed, 10 Apr 2024 12:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 10 Apr 2024 12:56 PM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने एडवांस बुकिंग में कर ली है करोड़ों की कमाई। फिल्म की टिकट धड़ाधड़ बिक रही हैं। अक्षय ने दिया फैंस को खास संदेश।

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking Collection Akshay Kumar Tiger Film Earn Rs 1.1 Cr Sells 43,000 Ticket
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (टाइगर श्रॉफ-अक्षय कुमार) - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। ऐसा पहली है जब अक्षय और टाइगर एक साथ किसी फिल्म में नजर आएं हो। इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेकरार है। यह वजह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने करोड़ों रुपए कमा लिए है। सोचिए जरा जब फिल्म रिलीज होगी तो क्या आलम होगा। आइए जानते है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने रुपये का कारोबार किया है। 
विज्ञापन


ईद के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
अक्षय और टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म ने दुनियाभर में लोगों के बीच बज बना रखा है। 'बड़े मियां छोटे मियां' के कलाकार लगातार फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर ली है जिसपर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन कर सकती है।
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों
इस फिल्म को निर्देशक अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की अभीतक 43,000 टिकट बुक की जा चुकी है। उस हिसाब से फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1.1 करोड़ रुपए कमा लिए है। इसमें हिंदी 2डी वर्जन के लिए 63.8 लाख रुपये में 24,186 टिकट और हिंदी 3डी वर्जन के लिए 1.05 करोड़ रुपये में 30,903 टिकट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलीज डेट बदली
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने टिकट बुकिंग कलेक्शन में अच्छा परफॉर्म किया है। पहले इस फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा था, लेकिन अब इस फिल्म को 11 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है। हालांकि इसी तरह से अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की भी रिलीज डेट को 10 अप्रैल से 11 अप्रैल कर दिया गया है। अब ये दोनों ही फिल्में 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


अक्षय का खास संदेश
अक्षय ने फिल्म रिलीज से पहले फैंस को दिया एक खास संदेश। अक्षय ने कहा, ''बड़े मियां छोटे मियां' की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को एडवांस में ईद मुबारक। आप सभी ईद के मौके पर अपनी पूरे परिवार के साथ देखिए फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां', जो अब 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'' इस वीडीयो में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। ये दोनों कार में सफर कर रहे हैं और इस दौरान इन दोनों अभिनेताओं ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर अहम रोल नजर आएंगी। वहीं फिल्म में विलेन की भूमिका में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed