सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actor Pawan Singh romantic photos with actress Neelam Giri shares update On New Song

नीलम गिरी के साथ चांद के पार पहुंचे पवन सिंह! रोमांटिक अंदाज में आए नजर, बोले- 'फीलिंग्स ड्रॉप होने वाली हैं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 17 May 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Pawan Singh-Neelam Giri Photos: अभिनेता पवन सिंह और नीलम गिरी ने कई हिट गाने दिए हैं। दोनों के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री देखी जाती है। पवन सिंह और नीलम एक बार फिर अपने एक गाने को लेकर सुर्खियों में हैं।

Bhojpuri Actor Pawan Singh romantic photos with actress Neelam Giri shares update On New Song
पवन सिंह-नीलम गिरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी चांद के पार पहुंच गए हैं! दोनों एक-दूजे के रोमांस में खोए हुए हैं। उनकी सोशल मीडिया पर सामने आईं कुछ तस्वीरों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। पवन सिंह और नीलम काफी रोमांटिक लुक में हैं। यह फोटोज खुद पावर स्टार ने शेयर किए हैं।

Trending Videos

Bhojpuri Actor Pawan Singh romantic photos with actress Neelam Giri shares update On New Song
पवन सिंह-नीलम गिरी - फोटो : इंस्टाग्राम

नए गाने पर दिया अपडेट
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे नीलम गिरी के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों चांद के पार पहुंच गए हैं। फोटोज के साथ पवन सिंह ने बेहद मारक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'गाना नहीं....फीलिंग्स ड्रॉप होने वाली हैं'। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में टी-सीरीज भी लिखा है। इससे साफ है कि तस्वीरें उनके नए गाने से जुड़ी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'शेर वापस आ गया है'
पवन सिंह और नीलम गिरी का नया गाना आने वाला है। यह लुक भी उसी से जुड़ा है। नेटिजंस पवन सिंह के इस पोस्ट पर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस लिख रहे हैं, 'किंग वापस आ गया है'। वहीं, कुछ लिख रहे हैं, 'भोजपुरी का पावर स्टार'। इसके अलावा नेटिजंस फायर इमोजी और हार्ट इमोजी भी बना रहे हैं। 



विज्ञापन

पवन सिंह ने दिया था नीलम को पहला मौका
नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। हालांकि, उन्हें स्थापित करने में पवन सिंह का ही बड़ा हाथ रहा है। दरअसल, नीलम अपने डांस और एक्टिंग के शौक के चलते टिकटॉक पर वीडियोज बनाती थीं। इसी दौरान पवन सिंह की उन पर नजर पड़ी। पवन सिंह ने उन्हें 'धनिया हमार नया बाड़ी हो' म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका दिया। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। नीलम ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है और बड़े-बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में भी देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed