फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kala Chasmaa: अब भोजपुरी में धमाल मचा रहा 'काला चश्मा', राकेश मिश्रा के इस गाने पर थिरक रहे लोग

Sun, 25 Jun 2023 02:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 25 Jun 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri singer Rakesh Mishra and simran tiwari sensational song kala chashma released
काला चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बादशाह और कैटरीना कैफ का चार्टबस्टर गाना काला चश्मा आपने जरूर सुना होगा, लेकिन अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन आवाज और शानदार अभिनय से सबके दिलों पर राज करने वाले राकेश मिश्रा भी अपना नया गाना काला चश्मा  लेकर आए हैं। यह गाना आज यानी रविवार को ही रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही धमाल भी मचा रहा है। 

Bhojpuri singer Rakesh Mishra and simran tiwari sensational song kala chashma released
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सुरमई आवाज और जानदार अभिनय से सब के दिलों में जगह बनाने वाले राकेश मिश्रा अपना नया गाना काला चश्मा लेकर हाजिर हैं। इस गाने को उन्होंने गाया है, जिसे आज रिलीज किया जा चुका हैसेम नाम पर बने इस गाने को सुनना लोग पसंद कर रहे हैं। गाने ने भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के ऊपर अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है।

Bhojpuri singer Rakesh Mishra and simran tiwari sensational song kala chashma released
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश मिश्रा का यह गाना पूरी तरह से भोजपुरिया स्टाइल में है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में सिमरन तिवारी नजर आ रही हैं, जिनके साथ राकेश मिश्रा की केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर ने बुलेट पर धांसू एंट्री ली है। 'काला चश्मा' के साथ ही अभिनेता और अभिनेत्री के साथ - साथ काले बुलेट में भी खूब रंग जमाया है। यही वजह है कि गाने को लोगों में खूब पसंद भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri singer Rakesh Mishra and simran tiwari sensational song kala chashma released
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गाने को लेकर राकेश मिश्रा कहा- 'यह गाना बेहद खास और लाजवाब है। इस गाने के लिए मैं टी-सीरीज का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने भोजपुरी को बेहतर करने का बीड़ा उठाया है और उनके साथ मिलकर हम लगातार काम भी कर रहे हैं। यह गाना भी उस सोच के अनुसार ही है जो अब हमारे भोजपुरी दर्शकों के बीच है। अपने भोजपुरिया दर्शकों से मेरी यही गुजारिश है कि आप इस गाने को खूब सुने और इसे सबसे बड़ा हिट गाना बनाएं'।

यह भी पढ़ें:  वरुण धवन ने सर्बिया में पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर सीरीज पर दिया नया अपडेट

विज्ञापन
Bhojpuri singer Rakesh Mishra and simran tiwari sensational song kala chashma released
राकेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि काला चश्मा के हिंदी वर्जन में जहां खूब धमाल मचाया था वही भोजपुरी में राकेश मिश्रा के गाना काला चश्मा का भी जादू लोगों पर सर चढ़कर बोल रहा है। गाने का एक पहलू यह भी है कि इसके गीतकार खुद राकेश ही है जबकि संगीतकार रौशन सिंह हैं। कांसेप्ट संग्राम सिंह का है और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

यह भी पढ़ें:  वरुण धवन ने सर्बिया में पूरी की 'सिटाडेल' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर सीरीज पर दिया नया अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed