फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fasal Movie: निरहुआ की फिल्म में दिखेगी किसान योजनाओं की जमीनी हकीकत, आम्रपाली ने धरतीपुत्रों को किया याद

Sun, 18 Jun 2023 09:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Jun 2023 09:03 AM IST
विज्ञापन
Fasal Movie is about Farmers Dinesh Lal Yadav Nirahua Planning to show film to UP Ministers before its release
फसल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी सिने स्टार और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म 'फसल' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार हो गई है। निरहुआ और फिल्म में उनकी हीरोइन आम्रपाली दूबे ने अभी हाल ही में इस फिल्म की डबिंग पूरी की है। दिनेश लाल यादव निरहुआ फिल्म को रिलीज करने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी दिखाने की योजना बना रहे हैं।


Adipurush: फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Fasal Movie is about Farmers Dinesh Lal Yadav Nirahua Planning to show film to UP Ministers before its release
दिनेश लाल यादव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'फसल' की कहानी देश के किसानों पर आधारित है। दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं, 'हमने अब तक बहुत सारी फिल्में की हैं। मैं यह कह सकता हूं कि ईश्वर जो करता है, बहुत अच्छे के लिए करता है। अगर इस फिल्म के रिलीज होने में थोड़ी देरी हुई है, तो यह ईश्वर की ही मर्जी है। अगर 'फसल' जैसी फिल्म उस समय रिलीज हुई होती जिस समय फिल्में न तो सिनेमाघरों में ठीक से रिलीज हो पा रही थी और न ही दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने आ रहे थे, तो फिल्म बनाने के पीछे हमारा जो मकसद था वह सफल नहीं हो पाता।' 
Bigg Boss OTT 2 LIVE: बिग बॉस में गाली-गलौज नहीं कर सकेंगे प्रतिभागी, सलमान ने सख्ती से दी यह हिदायत

Fasal Movie is about Farmers Dinesh Lal Yadav Nirahua Planning to show film to UP Ministers before its release
दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निरहुआ ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के लिए हम बहुत सारे अवार्ड भी लेकर आएंगे। मैं कोशिश करूंगा कि उत्तर प्रदेश के जितने भी कैबिनेट मंत्री हैं, रिलीज से पहले उनको यह फिल्म दिखाई जाए। सरकार किसानों के लिए बहुत अच्छी योजनाएं लेकर आती है, पर वह योजना किसानों तक पहुंचने के  बीच में जो बाधा आती है, उसको हमारी सरकार कैसे दूर कर सकती है?  यह सब हमारी इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद हर भोजपुरी दर्शकों को गर्व होगा कि इस तरह की फिल्म बनी है। और, सरकार को सोचना पड़ेगा कि आगे हमें किस स्तर पर जाकर काम करना है।' 
Abhishek Malhan: 'फुकरा इंसान' अभिषेक मल्हान मचाएंगे बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाल, डेयर चैलेंज लेने में हैं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Fasal Movie is about Farmers Dinesh Lal Yadav Nirahua Planning to show film to UP Ministers before its release
आम्रपाली दुबे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री आम्रपाली दूबे ने कहा, 'अक्सर टैक्स भरने वालों से सुनती हूं कि टैक्स हम भरे और योजनाओं का लाभ दूसरे लोगों को क्यों मिले? इस फिल्म में किसानों की जो परिस्थितियां दिखाई गई है। जब आप फिल्म देखेंगे तब पता चलेगा कि आपके टैक्स भरने से जब योजनाएं बनती हैं, तो गरीब किसान उसका फायदा कैसे उठा पाते हैं। उनके मन से कितनी दुआएं निकलती है, वह हमें अनाज के साथ -साथ आशीर्वाद देते हैं। इस फिल्म को हर किसी को देखनी चाहिए, चाहे वह किसानी कर रहा हो या फिर टैक्स भर रहा हो।' 
Bigg Boss OTT 2: कौन हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रतिभागी जाद हदीद? गुड लुक्स में भाईजान को भी देते हैं टक्कर

विज्ञापन
Fasal Movie is about Farmers Dinesh Lal Yadav Nirahua Planning to show film to UP Ministers before its release
फसल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'फसल' में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे के अलावा नीलम गिरी, छोटी सिंह, संजय पांडेय, अयाज खान, सुबोध सेठ, राकेश त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव, जय सिंह, प्रीति सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, डॉली, राणा सुजीत सिंह, दीपेंदर मिश्रा, शम्भू राणा, साहब लाल धारी, कृष्णा यादव, शिवेश तिवारी और  कविता सिंह मुख्य की मुख्य भूमिकाएं हैं। पराग पाटिल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण प्रेम राय ने किया है।
Akanksha Puri: जानें कौन हैं आकांक्षा पुरी? इंदौर की गलियों से निकलकर 'बिग बॉस' के घर तक का सफर रहा शानदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed