आम तौर पर देखा जाता है कि पिता जिस प्रोफेशन में सफल नहीं होते है, बेटे उस प्रोफेशन को नहीं अपनाना चाहते हैं। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'सन ऑफ बिहार' की कहानी इसी विषय पर आधारित है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के पिता ने वकील की भूमिका निभाई है। 25 साल से वह वकालत कर रहे हैं, लेकिन पिछले 15 सालों में उन्होंने एक भी केस नहीं जीता है। अपने पिता के इस प्रोफेशन में वकालत की पढाई करने के बाद भी खेसारी लाल इस प्रोफेशन को नहीं अपनाना चाहता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि वह वकील बनकर पूरे बिहार का नाम रोशन करता है और उसे सन ऑफ बिहार कहा जाता है।
Son of Bihar Trailer: खेसारी ने पर्दे पर पहना वकील का चोला, नई फिल्म 'सन ऑफ बिहार' का ट्रेलर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'सन ऑफ बिहार' के ट्रेलर में नायक कहता है, 'जुल्म चाहे केहू केतना भी छुपा ले, एक दिन सामने आही जाला। अन्याय क कवन भी प्रकार क साथ दहला से अन्याय के बराबर होला।' ट्रेलर के अलगे सीन में दिखाया गया है कि फिल्म के नायक के पिता तैयार होकर कोर्ट जा रहे है तभी उनकी नजर पड़ती है कि बेटा अभी भी सो ही रहा है। वह उसके ऊपर एक बाल्टी पानी फेकते हुए कहते हैं, 'हम नहा धोके तैयार हो गइल बाटी और तू अबही सुतल बाटे।’
Sona Mohapatra: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाती हैं सोना महापात्रा, इन विवादों से रहा गहरा नाता
फिल्म का नायक अपने पिता को ताना मारते हुए कहता है, '25 साल से कोर्ट में वकील हैं, 15 साल से एक भी केस नहीं जीते हैं।’ फिल्म के आगे ट्रेलर में दिखया गया कि नायिका गांव में स्कूल खोलकर बच्चों को पढ़ा रही है। विलेन से उसका आदमी आकर कहता है, बगल के गांव में अइसन शिक्षा देत बा कि हमनी क कान्वेंट स्कूल क सब बच्चा लोग वहीं भाग रहल बाटे।’ विलेन कहता है, 'स्कूल नेस्तानबूत हो जाए के चाही।‘’
Sunny Deol: बेटे के संगीत में 'तारा सिंह' बनकर पहुंचे सनी देओल, 'गदर 2' का लुक देख लोगों ने किया ट्रोल
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पहली बार फिल्म 'सन ऑफ बिहार' में वकील की भूमिका निभा रहे हैं। खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'इस तरह की भूमिका निभाना ही अपने आप में सम्मान की बात है। इस फिल्म को भव्य स्तर पर बनाने के लिए हमने कोई भी कमी कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म की कहानी अपने आप में अलग है ही, साथ ही इस फिल्म के गाने भी बहुत अच्छे हैं। एक्टर से पहले मैं सिंगर हूं, इसलिए मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि कहानी के साथ -साथ फिल्म के गाने भी ऐसे हो जिसे लोग पसंद करें।’
Bollywood: इन सितारों ने शूटिंग सेट पर को-स्टार्स संग ले लिया पंगा, किसी ने दबाया गला, तो किसी ने खींचे बाल
फिल्म के ‘सन ऑफ बिहार’ के निर्देशक हैं, रवि सिन्हा। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा मणि भट्टाचार्य, महेश आचार्य, सी पी भट्ट, अया खान, संतोष श्रीवास्तव की मुख्य भूमिकाएं हैं।
Jaya Prada: जया प्रदा को नहीं जंचा 'आदिपुरुष' में बजरंगबली का किरदार? कही यह बात