बिग बॉस 19 में फिर हुआ डबल एविक्शन, नीलम गिरी के बाद ये मजबूत कंटेस्टेंट भी हुआ बाहर
Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में एक बार फिर डबल एविक्शन देखने को मिला है। इस बार शो से दो मजबूत कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन इस हफ्ते घर से बाहर हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीलम गिरी के बाद अभिषेक बजाज का शो से पत्ता साफ
काफी समय से चर्चा थी कि इस बार शो में डबल एविक्शन होगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। पहले नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया और अब दूसरा नाम जिसने सबको चौंका दिया, वह है अभिषेक बजाज। 'बिग बॉस' के अपडेट्स देने वाले पेज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए पुष्टि की कि इस हफ्ते अभिषेक बजाज को घर से बाहर कर दिया गया है। शो की शुरुआत से ही अभिषेक को एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा था, लेकिन वोटिंग के नतीजों ने सबको चौंका दिया।
#Exclusive !!
Shocking Double Eviction ! #AbhishekBajaj & #NeelamGiri have been Evicted 😳#BiggBoss19विज्ञापन विज्ञापन— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) November 7, 2025
प्रणित मोरे की री-एंट्री
नीलम गिरी के बाहर होते ही फैंस को एक राहत की खबर मिली- प्रणित मोरे की री-एंट्री ने शो में नई जान डाल दी। लेकिन जहां एक तरफ प्रणित की वापसी हुई, वहीं उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिसने गेम का पूरा समीकरण बदल दिया। सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस ने प्रणित को पावर दी थी कि वह किसी एक नॉमिनेटेड सदस्य को बचा सकते हैं। उन्होंने अभिषेक की जगह अशनूर कौर को सुरक्षित किया, जिसके बाद अभिषेक को बाहर होना पड़ा।
वोटिंग ट्रेंड्स में भी था ट्विस्ट
सोशल मीडिया पर लीक हुई वोटिंग लिस्ट के मुताबिक, अभिषेक बजाज को गौरव खन्ना के बाद सबसे ज्यादा वोट मिल रहे थे। ऐसे में उनका एलिमिनेशन कई फैंस को “अनफेयर” लगा। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस लगातार मेकर्स से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इतने मजबूत खिलाड़ी को क्यों निकाला गया।
फरहाना भट्ट के फैंस का जश्न
जहां एक तरफ अभिषेक के फैंस निराश नजर आए, वहीं फरहाना भट्ट के समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “अब फरहाना का गेम और चमकेगा।”
एक फैन ने लिखा- 'अभिषेक हमेशा कहता था कि वो फरहाना से पहले नहीं जाएगा, अब देखो क्या हुआ!” वहीं दूसरे ने लिखा, “लोग फरहाना के आउट होने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन शो में तो कुछ भी हो सकता है।'
घर में बढ़ता तापमान और नई रणनीतियां
इस हफ्ते घर का माहौल और भी गरम होता दिखा। तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, मृदुल और गौरव खन्ना जैसे कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े हुए। एक-दूसरे पर इल्ज़ाम लगाने और ग्रुप पॉलिटिक्स की वजह से घर दो गुटों में बंटता नज़र आया। अब जबकि दो मजबूत खिलाड़ी घर से बाहर हो चुके हैं, आने वाले एपिसोड्स में रणनीतियां पूरी तरह बदलने वाली हैं।