बिग बॉस 19 की पार्टी में मिटीं दूरियां, तान्या-नीलम में फिर हुई दोस्ती; इवेंट के अंदर फरहाना ने किया 'हंगामा'
Bigg Boss 19 Success Party: शुक्रवार रात 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में सलमान खान समेत सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स पहुंचे। इस इवेंट में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट भी नजर आईं जो एक दिन पहले हुई गौरव खन्ना की पार्टी में शामिल नहीं हुई थीं।
विस्तार
कैजुअल लुक में नजर आए सलमान
कैजुअल टी-शर्ट और पैंट में नजर आए सलमान, कंटेस्टेंट्स से खुलकर मिले और उनके साथ हंसी-मजाक करते दिखे। इस पार्टी में विजेता गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ पहुंचे। गौरव ने अपने सफर के दौरान बनाए दोस्तों से भी मुलाकात की, जिनमें मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे शामिल थे। वहीं, रनर-अप फरहाना भट्ट, फाइनलिस्ट अमाल मलिक और तान्या मित्तल भी पार्टी में खास अंदाज में नजर आए। खास बात यह रही कि अमाल, तान्या और फरहाना ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे, जिसने कैमरों का खूब ध्यान खींचा। इसके अलावा मालती चहर, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे कई चर्चित चेहरे भी इस जश्न का हिस्सा बने। सभी ने एक साथ मिलकर काफी मस्ती की।
Gaurav, the winner of BB19 standing in the centre. 👏🏻
— Nush (@nushtweets_) December 12, 2025
Thank you Nehal for keeping that vamp away from Gaurav. #GauravKhanna#BiggBoss19 pic.twitter.com/xtDB7PZ23A
DHAPAAAAAA 🤣🤣🤣🤣
— 𝓐𝓷𝓴𝓲𝓽𝓪 (@moonvveil_) December 12, 2025
NOWW YOU SHUT TF UP AMAAL MALLIK 👏🏻😭#BiggBoss19 #TanyaMittal𓃵 #TanyaMittal pic.twitter.com/n4WfQo8QSj
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: ‘धुरंधर’ के आगे कितना कमा पाई ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ की भी ऐसी रही शुरुआत
तान्या-नीलम में फिर हुई दोस्ती
इस पार्टी की सबसे खास बात ये रही कि तान्या और नीलम की भी ना सिर्फ मुलाकात हुई बल्कि दोनों ने एक दूसरे से बात भी की। पार्टी में गईं कुनिका सदानंद ने बताया कि उन्होंने तान्या और नीलम की एक बार फिर से अच्छे से बातचीत कराई है और सभी ने मिलकर खूब डांस भी किया है।
पार्टी के अंदर की तस्वीरें और वीडियोज
इसके अलावा पार्टी के अंदर के वीडियोज और तस्वीरें भी इस वक्त खूब वायरल हो रही हैं। तान्या की जहां मृदुल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वहीं फरहाना भट्ट डांस करते हुए नजर आ रही हैं। पार्टी के अंदर से सभी कंटेस्टेंट्स की ग्रुप फोटो भी खूब वायरल हो रही है।
#BaseerAli pics from bb after party. ❤️#biggboss19 #BB19 pic.twitter.com/K4koX3aG8m
— suzi☆/dm limit (@defenderjeon) December 12, 2025
MOTHERR DANCING ON HER ANTHEM#farrhanabhatt #biggboss19 pic.twitter.com/V5uPDq7rCD
— zay (@zayyyera) December 12, 2025