अशनूर कौर से पहले बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स भी हिंसा करने के चलते हो चुके आउट, कुछ को मेकर्स ने बुलाया वापस
Bigg Boss Evictions: 'बिग बॉस 19' से घर से हाल ही में अशनूर कौर को तान्या मित्तल पर टास्क के दौरान हिंसा करने के चलते बाहर कर दिया गया। ऐसे ही पहले के सीजन में भी कई बार देखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो बिग बॉस अपने झगड़ों, ड्रामे और विवादों के लिए जाना जाता है, लेकिन कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ता है। फिजिकल वायलेंस यानी शारीरिक हिंसा इस शो का सबसे बड़ा ‘नो-गो जोन’ है। इसके बावजूद कई सीजन में ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जब किसी कंटेस्टेंट ने गुस्से में घर के नियमों को तोड़ा और उन्हें तुरंत या बाद में घर से बेदखल कर दिया गया। हाल ही में अशनूर कौर को घर से एविक्ट किया गया है। आइए जानते हैं उन सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स के बारे में जिन्हें हाथापाई या मारपीट के कारण शो छोड़ना पड़ा।
'बिग बॉस 19' में अशनूर कौर का सफर अचानक तब थम गया जब एक टास्क के दौरान उन्होंने तान्या मित्तल को लकड़ी के पट्टे से मार दिया। घटना टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान हुई और काफी चर्चा में रही। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन वीडियो फुटेज ने अलग कहानी बयान की और उन्हें तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
बिग बॉस 17 में सनी आर्या ने गुस्से में आकर अभिषेक कुमार को धक्का दे दिया और उनका कॉलर पकड़ लिया था। नियमों के साफ उल्लंघन के चलते मेकर्स ने बिना देर किए उन्हें उसी समय शो से बाहर कर दिया। यह शो के इतिहास की उन घटनाओं में से एक है जहां डिस्क्वालिफिकेशन मिनटों में कर दिया गया।
बिग बॉस 13 का एक सबसे हाई-वोल्टेज सीन तब नजर आया जब मधुरिमा तुली ने तैश में आकर अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह को तवा मार दिया। यह एपिसोड आज तक बिग बॉस की सबसे चर्चित लड़ाइयों में गिना जाता है। इस घटना के बाद मेकर्स को उन्हें तुरंत हाउस से बाहर करना पड़ा।
यह खबर भी पढ़ें: ‘मैं मीडिया की उपज हूं’, पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन; बोलीं- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं?
बिग बॉस 11 के ‘मास्टरमाइंड’ कहे जाने वाले विकास गुप्ता भी फिजिकल वायलेंस के कारण शो से बाहर किए गए थे। अरशी खान के साथ तीखी बहस के दौरान उन्होंने गुस्से में आकर उन्हें स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया। नियम तोड़ने पर उन्हें इविक्ट कर दिया गया, हालांकि बाद में उन्हें फिर मौका मिला।
बिग बॉस 16 में अर्चना और शिव ठाकरे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने शिव को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया। उन्हें तत्काल घर से बाहर निकाला गया, लेकिन निजी बातों पर भड़काने की वजह से बाद में मेकर्स ने उन्हें दोबारा एंट्री दी।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में प्रतीक सहजपाल के साथ टास्क के दौरान जीशान खान की झड़प बढ़ती चली गई और मारपीट में बदल गई। दर्शकों के बीच फैसले को लेकर काफी बहस हुई, लेकिन बिग बॉस ने उन्हें तुरंत बाहर कर दिया।
बिग बॉस 7 में कुशाल टंडन और वीजे एंडी के बीच लड़ाई ने नया मोड़ तब लिया जब कुशाल ने एंडी को पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया, हालांकि बाद में उन्हें वापस बुलाया गया।
बिग बॉस 7 में अली कुली मिर्जा के साथ अजाज खान की हाथापाई ने दर्शकों को हिला दिया। बहस गुस्से में बदल गई और गुस्सा हिंसा में। नतीजा- शो से तुरंत बाहर।