फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss season 1 winner and Aashiqui Movie Fame Actor Rahul Roy video goes viral

Viral Video: हाथ में सूटकेस थामे पथरीली राह से गुजरते इस शख्स को पहचाना? 90 के दशक में रातोंरात बने थे स्टार

Sat, 18 Apr 2026 09:04 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 18 Apr 2026 09:04 AM IST
सार

Aashiqui Movie Actor Video: हाथों में सूटकेस थामे, पत्थर बिछी राह पर चलते इस शख्स को आप पहचान रहे हैं? कभी इन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया है। मगर, इस वायरल वीडियो में वे किसी आम शख्स की तरह नजर आ रहे हैं। जानिए कौन हैं ये?

विज्ञापन
Bigg Boss season 1 winner and Aashiqui Movie Fame Actor Rahul Roy video goes viral
कौन है यह बॉलीवुड एक्टर? - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किस्मत कब पटल जाए कोई अनुमान नहीं लगा सकता। पहली ही फिल्म से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने वाले एक एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे किसी आम शख्स की तरह नजर आ रहे हैं। पत्थर बिछी एक राह है और अपना ट्रॉली बैग थामे वे आगे बढ़ रहे हैं। देखने वाले भी चौंक गए हैं। क्या आपने इन्हें पहचाना? आपको हिंट देते हैं। ये एक्टर 'बिग बॉस' के पहले सीजन के विजेता रहे हैं। वहीं, फिल्म 'आशिकी' से इन्होंने डेब्यू किया?

विज्ञापन

सादगी भरे अंदाज में आम शख्स की नजर आए 'आशिकी' फेम एक्टर
'बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए' फिल्म 'आशिकी' के गाने की ये लाइन आपको अच्छे से याद होगी। इसके साथ ही फिल्म के एक्टर राहुल रॉय को भी कोई नहीं भूल सकता। वीडियो में नजर आ रहे शख्स अभिनेता राहुल रॉय ही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वे सादगी भरे अंदाज में किसी आम शख्स की तरह नजर आए। उन्हें देख वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'वीडियो बनाते रहे, किसी ने मदद नहीं की'

एक्टर के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। उन्हें देखकर वीडियो बनाने वाले लोगों पर नेटिजंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मोबाइल से वीडियो बनाते रह गए, लेकिन किसी ने भी सूटकेस उठाकर हेल्प नहीं की'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये बिग बॉस के पहले सीजन के विनर भी रहे हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'जब इंडस्ट्री उन लोगों को चमकने का मौका नहीं देती, जो वहां होने के हकदार हैं, तो वे इसी तरह सर्वाइव करते हैं'।

विज्ञापन

राहुल रॉय का करियर
बता दें कि फिल्म ‘आशिकी’ से एक्टर राहुल रॉय को जो पहचान मिली, उससे उन्हें 'रोमांटिक हीरो', लवर बॉय' जैसे कई नाम भी मिले। राहुल रॉय की पहली फिल्म 'आशिकी' हिट साबित हुई थी। 'आशिकी' करीब 6 महीने तक हाउसफुल चलती रही और इसकी सफलता ने राहुल को रातों रात स्टार बना दिया। राहुल की पहली फिल्म 'आशिकी' बड़ी हिट थी, लेकिन उसके बाद आने वाली उनकी 25 फिल्में पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। राहुल ने ‘फिर तेरी याद आई’, ‘जानम’, ‘सपने साजन के’, ‘गुमराह’ और ‘मझदार’ जैसी फिल्में कीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed