Karan Singh Birthday: करण के जन्मदिन पर बिपाशा ने वीडियो साझा कर लुटाया प्यार, बोलीं- मेरी मुस्कान की वजह तुम
करण के 42वें जन्मदिन पर बिपाशा ने अनोखे अंदाज में उनकी मनमोहक तस्वीरें साझा करके शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
बिपाशा बसु ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से करण सिंह ग्रोवर को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने करण की एक प्यारी वीडियो साझा की है, जिसमें वे पूल में स्विमिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। एक वीडियो में करण और बिपाशा अपनी बेटी के साथ धूप में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी वीडियो में अभिनेत्री अपने पति करण के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Poonam Pandey: मौत की झूठी अफवाह फैलाकर कानूनी पचड़े में फंसीं पूनम पांडे? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताया सच
बिपाशा ने पति पर लुटाया प्यार
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मंकी प्रिंस बनाम पेगासस जन्मदिन मुबारक हो। करण तुम ही वह कारण हो जिसके लिए मैं मुस्कुराती हूं। आप सबसे अच्छे पिता और सबसे अच्छे पति हैं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि हम दोनों तुमसे कितना प्यार करते हैं। मैं और देवी आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और कामना करते हैं कि आपके सभी सपने सच हों। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, स्वस्थ रहो, हमेशा मुस्कराते रहो करण।'
करण सिंह ग्रोवर का वर्कफ्रंट
करण सिंह ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में वे 'फाइटर' में नजर आए हैं। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख भी हैं। फाइटर' का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म निर्माता के रूप में सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी ममता आनंद की पहली फिल्म है। सिद्धार्थ आनंद, इससे पहले 'वॉर' और 'पठान' जैसी सफल एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Article 370 Screening: 'आर्टिकल 370' की स्क्रीनिंग में पति आदित्य के साथ पहुंचीं यामी, तमाम सितारों से सजी शाम