Varun Dhawan: फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता, शेयर की चोट की तस्वीर; फैंस से पूछा ये सवाल?
Varun Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस समय अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए हैं, इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में वरुण धवन अपनी फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गए हैं, जिससे उनको चोट आई है। अभिनेता ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है और दर्शकों से अपनी चोट को लेकर सवाल भी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर अभिनेता को कहां लगी चोट?
काम के दौरान लगी चोट
वरुण धवन को शूटिंग के दौरान चोट लग गई है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर दी है। अभिनेता ने बुधवार को स्टोरी के जरिए बताया कि उन्हें उंगली में चोट लग गई है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से सवाल किया कि आपकी उंगली को ठीक होने में कितना समय लगता है। इसके अलावा वरुण ने लिखा कि हैशटैग काम के दौरान की चोट। इस तस्वीर में उनकी उंगली में सूजन दिखाई दे रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद मेकर्स ने कम किया 'सिकंदर' का रनटाइम, इन सीन्स पर खुद चलाई कैंची
कई प्रोजेक्ट्स हैं वरुण के पास
वरुण धवन के पास इस समय कई फिल्में हैं, जो लाइन में लगी हुईं हैं। हाल ही में अभिनेता ने जान्हवी कपूर के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग पूरी की। अब वे 'बॉर्डर 2' पर फोकस करने से पहले 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में जुट गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Jr. NTR: जूनियर एनटीआर ने इस खास अंदाज में दी पत्नी को जन्मदिन की बधाई, साझा की प्यारी तस्वीरें
फिल्म का पहला शेड्यूल किया पूरा
अभी कुछ दिनों पहले ही वरुण धवन ने है जवानी तो इश्क होना है की देहरादून की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं और इसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता आखिरी बार 'बेबी जॉन' फिल्म में नजर आए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.