Preity Zinta: विराट कोहली को लेकर प्रीति जिंटा ने दिया करारा जवाब, यूजर बोले- ‘औकात में रहो ज्यादा हो रहा…’
हाल ही में प्रीति जिंटा विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर एक ट्वीट में यूजर को करारा जवाब दिया है। अब यह मामला बढ़ता दिख रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरी बात।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। एक ट्वीट में उन्होंने विराट का नाम लेकर कुछ लिखा, जिसे लेकर यूजर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। इसपर प्रीति जिंटा ने करार जवाब दिया है। जानिए प्रीति जिंटा ने ऐसा क्यों कहा..
अपनी शकल दिखाने के लायक नहीं
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में एक पोस्ट एक्स हैंडल पर किया, जिसमें उन्होंने भारत को याद करते हुए एक ट्वीट किया था। इसपर एक यूजर ने ट्वीट किया कि लाहौर फिल्म के लिए संघी को खुश करती जिंटा। इसके जवाब में प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘जो अपनी शकल दिखाने के लायक नहीं है और वह विराट कोहली की फोटो इस्तेमाल कर रहा है..उसे कमेंट करने का कोई हक नहीं है।’ आपको बताते चलें कि इस यूजर ने पहले अपने प्रोफाइल पर विराट कोहली की फोटो लगाई थी, अब फोटो बदलकर एक कुत्ते की फोटो लगा दी है। इसी कारण प्रीति जिंटा ने विराट के नाम का जिक्र किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Deepti Naval: घर की शादी में शामिल हुईं दीप्ति नवल, दिलचस्प अंदाज में सुनाया किस्सा, बोलीं- 'बहुत मजेदार रहा'
Jo apni shakal dikhane ke layke nahi, aur Virat ki photo use kar raha hai ….. usse comment karne ka koi hak nahi … https://t.co/d1cOesvnGX
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) February 27, 2025
विराट कोहली को लेकर भड़के फैंस
क्रिकेटर विराट कोहली का नाम लिखने पर एक फैंस ने लिखा कि प्रीति जी आपने इस ट्वीट में विराट को क्यों जोड़ा। इसपर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि वह विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि ट्रोलर विराट कोहली की फोटो प्रोफाइल फोटो में लगाकर ट्रोल कर रहा था, इसलिए मैंने टिप्पणी की। ट्रोलर्स अपनी पहचान छिपाकर सेलेब्रिटी की तस्वीर के जरिए यह नहीं कर सकते। वहीं, इसी पोस्ट पर एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘शर्म आनी चाहिए विराट की प्रोफाइल फोटो कहां लगायी है उसने? औकात में रहो ज्यादा हो रहा है अब।’ यह मामला अब बढ़ता नजर आ रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने देखी 'द लास्ट फाइव इयर्स', निक के साथ दिए पोज, मालती ने खींचा सबका ध्यान
@realpreityzinta shame on you virat ki pfp kaha lagayi hai usne? aukat mai raho jyada ho raha hai ab pic.twitter.com/4BDe6pgLeY
— ChickenKaLeg (@chickenkaleg) February 27, 2025
विवादों में पहले भी रह चुकीं
अभिनेत्री प्रीति जिंटा का यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब केरल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल ने अभिनेत्री पर 18 करोड़ रुपये के कर्ज माफी के बदले में अपने सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा को सौंपने का आरोप लगाया था। पोस्ट में आगे दावा किया गया कि बैंक डूब गया था, जिससे जमाकर्ताओं को अपना पैसा वापस पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसपर प्रीति ने जवाब देते हुए केस करने की दुहाई दी थी।