फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Actress shares photos on International Day of Yoga Shilpa Shetty Malaika Arora did yoga

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा-मलाइका समेत कई सेलेब्स ने किया योग, हिना खान ने दिया यह खास संदेश

Sat, 21 Jun 2025 11:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 21 Jun 2025 11:58 AM IST
सार

Bollywood On International Day of Yoga: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया है। उन्होंने योग दिवस पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। आइए देखतें हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress shares photos on International Day of Yoga Shilpa Shetty  Malaika Arora did yoga
शिल्पा शेट्टी, नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत से लेकर अमेरिका तक योग की धूम है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब ने योग किया है। उन्होंने योग करते हुए अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं। कई सेलेब ने योग के बारे में खूबसूरत पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने किया योग
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी योग करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने अलग-अलग तरह से योग किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है 'योग एक दिन के लिए नहीं है। यह पूरी जिंदगी के लिए है। इसलिए अपना दिन योग से शुरू करें और इसे शांति के साथ खत्म करें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा ने की योग बचाने की गुजारिश
अपनी जबरदस्त फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपनी वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'जब हमारे पास कोई खास चीज हो, तो हमें इसकी अहमियत समझनी चाहिए। इस साल का थीम है 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग'। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने की कुंजी है। आइए इसका महत्व समझें, इसे न केवल अपने लिए बल्कि हमारे आस-पास के लिए संरक्षित करें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


विज्ञापन

हिना खान समुद्र किनारे किया योग 
हाल ही में कैंसर से जूझ चुकीं और शादी करने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने समुद्र किनारे योग किया है। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'अच्छे व्यू के साथ योग। योग, सांसों की एक्सरसाइज, ध्यान सब कुछ है। अपने लिए सबसे अच्छे रहें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)


नेहा धूपिया ने शेयर की योग की तस्वीरें
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'मैं अपनी दुनिया के साथ योग करती हूं। योग ने मेरी दुनिया बदल दी। सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं। यह एक इत्तेफाक है कि आज मेरे योग गुरू का जन्मदिन है। मेरे साथ योग करने के लिए धन्यवाद सर।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

करीना ने शेयर की तस्वीर
करीना कपूर ने योग दिवस पर योग करते हुए तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'योग एक रूटीन से बढ़कर है। आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई।'

निकिता दत्ता
अभिनेत्री निकिता दत्ता ने योग करते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए निकिता ने लिखा 'अगर हमें ये मालूम करना हो कि मेरी जिंदगी किस चीज पर चल रही है तो मैं कहूंगी ये योग है। योग करने के लिए कभी देर नहीं हुई। योग दिवस की शुभकामनाएं।'

View this post on Instagram

A post shared by Nikita Dutta (@nikifying)




आपको बता दें कि योग भारत की तरफ से शुरू किया गया अभियान है। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के बाद 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed