फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: ममता कुलकर्णी ही नहीं, ये सितारे भी बढ़े अध्यात्म की राह पर, एक पल में छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड

Sun, 26 Jan 2025 05:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Jan 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress who embraced spirituality renouncing glamour Mamta Kulkarni nupur alankar gracy singh
ममता कुलकर्णी, प्रियंका पंडित, अनघा, नुपुर - फोटो : अमर उजाला

90 के दशक की चर्चित बॉलीवुड अदाकारा ममता कुलकर्णी संन्यास ले चुकी हैं। यूं भी वे लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर ही थीं और अध्यात्म की राह पर बढ़ रही थीं। अब हाल ही में प्रयागराज में उन्होंने संन्यास ले लिया है। उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। उन्हें नया नाम दिया गया है। ममता की भारत वापसी पर इंडस्ट्री में उनके कमबैक का इंतजार करने वाले फैंस के लिए यह चौंकाने वाली बात है। वैसे, ममता कुलकर्णी ही नहीं, इंडस्ट्री में उनसे पहले और भी कई सितारे ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ अध्यात्म की राह पर चले गए। इनमें टीवी सितारे भी शामिल हैं। आइए जानते हैं... 

Bollywood Actress who embraced spirituality renouncing glamour Mamta Kulkarni nupur alankar gracy singh
प्रियंका पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका पंडित
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका पंडित भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर कृष्ण भक्ति करने का फैसला किया, वह अक्सर भक्ति भरे सोशल मीडिया पोस्ट करती हैं। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका पंडित एक समय में फेक MMS वायरल होने को लेकर खबरों में आई थीं। कुछ वक्त बाद ही उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेकर श्री कृष्ण की भक्ति करने का फैसला किया। 

यह खबर भी पढ़ें:
R Madhavan: आमिर खान के बिना बटुआ यात्रा करने की आदत पर माधवन का मजेदार जवाब, बोले- उनके पास लोग हैं जो...

Bollywood Actress who embraced spirituality renouncing glamour Mamta Kulkarni nupur alankar gracy singh
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया

नूपुर अलंकार
शक्तिमान, घर की लक्ष्मी बेटियां और दीया और बाती हम जैसे शो में नजर आ चुकीं नुपुर अलंकार भी अध्यात्म की राह पर हैं। वे कृष्ण भक्ति में लीन हैं। साल 2022 में नुपुर ने चकाचौंध भरी दुनिया छोड़ संन्यासी बनने का फैसला किया था। अब वह पारिवारिक मोह माया से दूर कृष्ण भक्ति में डूबी दिखती हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Jana Nayagan: 'जन नायकन' का गणतंत्र दिवस पर डबल धमाका, पहले पोस्टर के बाद जारी किया विजय का दूसरा लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress who embraced spirituality renouncing glamour Mamta Kulkarni nupur alankar gracy singh
अनघा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

अनघा भोसले
अनुपमा फेम अभिनेत्री अनघा भोसले को नंदिनी के रोल में खूब पसंद किया गया, मगर अब वह अभिनय से दूर हैं। वे ईश्वर की भक्ति में रम गई हैं। अनघा भोसले का कहना था कि वह चकाचौंध से दूर रियल वर्ल्ड से कनेक्ट रहना चाहती हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Jaspinder Narula: 'मुझे उनकी बहुत याद आ रही', जसपिंदर नरूला ने माता-पिता को समर्पित किया पद्म श्री

विज्ञापन
Bollywood Actress who embraced spirituality renouncing glamour Mamta Kulkarni nupur alankar gracy singh
ग्रेसी सिंह-बरखा मदान-अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रेसी सिंह-अनु अग्रवाल
फिल्म 'लगान' से चर्चा में आईं अभिनेत्री ग्रेसी सिंह भी ब्रह्मकुमारी संगठन से जुड़ चुकी हैं। इसी तरह 'आशिकी फेम' अनु अग्रवाल भी लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने एक्सीडेंट के बाद ऋषिकेश के एक आश्रम में शरण ले ली। मॉडल और अभिनेत्री बरखा मदान भी फिल्मी दुनिया छोड़ बौद्ध बन गई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed