फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prakash Raj questions Election Commision over voter Identity Card amid SIR In Bengaluru

प्रकाश राज ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, लगाया झूठ बोलने का आरोप; एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ा है मामला

Thu, 13 Aug 2026 04:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 13 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

Prakash Raj: अभिनेता प्रकाश राज ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उनके मुताबिक आयोग ने वोटर आईडी मामले में अपना रुख बदल लिया है। इस मामले पर आयोग ने भी सफाई दी है।

विज्ञापन
Prakash Raj questions Election Commision over voter Identity Card amid SIR In Bengaluru
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच, अभिनेता प्रकाश राज ने चुनाव आयोग के उस दावे पर सवाल उठाए हैं, जिसमें कहा गया है कि उन्हें नए पते पर अपना वोटर आईडी फिर से रजिस्टर कराना होगा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब प्रकाश राज ने दावा किया कि बेंगलूरू की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है। जबकि चुनाव आयोग का कहना था कि नाम हटाया नहीं गया है, बल्कि उनके वोटर स्टेटस को 'शिफ्टेड' (दूसरी जगह चले जाने वाला) मार्क किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, प्रकाश राज ने सीधे तौर पर आयोग पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'दोस्तों, साथियों, कर्नाटक चुनाव आयोग से कुछ सवाल हैं। क्या यह सच नहीं है कि आपने अपनी वेबसाइट पर यह दिखाया था कि मेरा वोटर आईडी परमानेंटली शिफ्ट हो गया है?'
विज्ञापन

Prakash Raj questions Election Commision over voter Identity Card amid SIR In Bengaluru
प्रकाश राज - फोटो : इंस्टाग्राम@joinprakashraj
क्या अधिकारियों ने मानी गलती?
उन्होंने आगे कहा, 'इसका मतलब है कि नाम हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि मुझे फॉर्म 6 भरना होगा और नए वोटर आईडी के लिए अप्लाई करना होगा। जब मैंने यह मुद्दा उठाया और यह लाखों लोगों तक पहुंचा, तो क्या यह सच नहीं है कि आपके अधिकारियों ने मुझे फोन करके कहा कि गलती हो गई है और वे इसे ठीक कर देंगे? आपने मुझसे यह भी कहा कि मैं सोशल मीडिया पर बताऊं कि आप इसे ठीक कर रहे हैं।'



क्या है पूरा मामला?
  • प्रकाश राज ने मंगलवार को एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया था कि कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बेंगलूरू की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है। 
  • उन्होंने कहा कि वे इसी निर्वाचन क्षेत्र में पैदा हुए और पले-बढ़े, यहीं पढ़ाई की और थिएटर में काम किया। 
  • उन्होंने यह भी दावा किया कि बेंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र से 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं।
  • अब उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।

Prakash Raj questions Election Commision over voter Identity Card amid SIR In Bengaluru
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
चुनाव आयोग ने दी सफाई
एक्टर ने पहले बेंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। एएनआई के अनुसार, चुनाव आयोग का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया एक रूटीन प्रक्रिया है और इसका मकसद एक साफ और सही वोटर लिस्ट सुनिश्चित करना है। बेंगलूरू सेंट्रल सिटी कॉर्पोरेशन ने कहा है कि प्रकाश राज का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया गया है और उनका रजिस्ट्रेशन अभी भी एक्टिव है। अधिकारियों ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर की जांच में पता चला कि एक्टर अपने रजिस्टर्ड पते से कहीं और शिफ्ट हो गए हैं।



अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों, प्रॉपर्टी मैनेजर और फ्लैट के मालिक ने कन्फर्म किया कि वह पिछले चार साल से उस पते पर नहीं रह रहे हैं। एक जांच रिपोर्ट तैयार की गई और उनके वोटर स्टेटस को 'शिफ्टेड' (दूसरी जगह चले गए) मार्क किया गया।
विज्ञापन

Prakash Raj questions Election Commision over voter Identity Card amid SIR In Bengaluru
प्रकाश राज - फोटो : आइएमडीबी
प्रकाश राज ने किया कंफर्म
कॉर्पोरेशन ने यह भी कहा कि प्रकाश राज ने टेलीफोन पर कन्फर्म किया कि वह अब रजिस्टर्ड पते पर नहीं रहते हैं, हालांकि वह उसी चुनाव क्षेत्र में किसी दूसरी जगह पर रह रहे हैं। बेंगलूरू सेंट्रल सिटी कॉर्पोरेशन के कमिश्नर और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (सेंट्रल) जगदीश जी ने कहा कि वह फॉर्म-6 के जरिए अपने मौजूदा पते पर वोटर डिटेल्स फिर से रजिस्टर करवा सकते हैं।

सही नहीं पाए गए आरोप
अपने बयान में सिविक बॉडी ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो में लगाए गए आरोप जांचे गए और सच नहीं पाए गए। 
हालांकि, प्रकाश राज ने कहा कि बाद में कमीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपना रुख बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed