फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   3 big film releasing this week

इस हफ्ते तीन बड़ी फिल्में

Thu, 01 Nov 2012 01:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Nov 2012 01:10 PM IST
विज्ञापन
3 big film releasing this week
इस शुक्रवार तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। विषय और टेस्ट के लिहाज से यह तीनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। हॉलीवुड फिल्म 'स्कॉयफाल' में बॉन्ड जहां अपने कारनामों से लोगों को चौंकाएंगे तो वहीं अनुराग कश्यप प्रोडक्शन की फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' लोगों को हंसाएगी।
विज्ञापन


यदि आप डरने के शौकीन हैं तो विक्रम भट्ट की फिल्म '1920 इविल रिटर्न्स' आपके लिए है। इसके अलावा राजपाल यादव की फिल्म अता पता लापता, फ्यूचर तो ब्राइट है और इनीमेशन फिल्म सन्स ऑफ राम भी शुक्रवार को रिलीज होगी।
विज्ञापन


स्कॉयफाल
जेम्स बॉन्ड की सीरिज की फिल्म स्कॉयफॉल इस गुरुवार को रिलीज हो रही है। भारत को छोड़कर दुनिया के कई देशों में यह फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन सैम मेंडस ने किया है। डैनियल क्रेग, जेवियर बार्डेम और ज्यूडी डेंच इस फिल्म के प्रमुख किरदारों में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम्स बॉन्ड सीरिज की बाकी फिल्मों की तरह यह फिल्म भी एक जासूसी मिशन पर बेस्ड होगी। इस फिल्म में जेम्स बॉन्ड की भूमिका में डेनियल क्रेग ने जबरदस्त काम किया है। हॉलीवुड फिल्मों के किरदारों में सर्वाधिक लोकप्रिय जेम्स बॉन्ड 51 वर्ष में प्रवेश कर गया है।

05 अक्टूबर 1962 को पहली बार पर्दे पर रोजर मूर ने इस रोल को साकार किया था। पचास साल में 23 बार परदे पर नजर आने वाले जेम्स बॉण्ड को अमेरिका व ब्रिटेन के बाद भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। 

लव शव ते चिकन खुराना
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद अनुराग एक बार फिर लीक से हटकर दिखेंगे। वासेपुर की ही तरह इस ऑफबीट कॉमेडी फिल्म में कोई बड़ा कलाकार नहीं है। इस फिल्म में 'रंग दे बसंती' फेम कुणाल कपूर के अपोजिट हुमा कुरैशी नजर आएंगी। राजेश शर्मा की भी भूमिका इस फिल्म में खास होगी। फिल्म का निर्देशन समीर शर्मा ने किया है।

फिल्म की कहानी दिलचस्प है। पूरी फिल्म चिकन के एक ऐसे नुस्खे को खोजने पर आधारित है जिसे सिर्फ नायक को दादाजी को मालूम था। अपने साथ वह पंजाब के हिट रेस्टोरेंट का नुस्खा लेकर दुनिया से विदा हो जाते हैं।

नायक की भूमिका निभाने वाले कुणाल कपूर की चुनौती बन जाती है इस रेसिपी के नुस्खे को खोजकर अपने फैमिली ढाबे को आगे बढ़ाए। पंजाब बैकग्राउंड पर आधारित इस फिल्म के चुटीले संवाद और उसका भदेसपन आपका मनोरंजन कर सकते हैं।

1920-इविल रिटर्न्स
'1920 इविल रिटर्न्स' विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 का सीक्वेल है। 2008 में रिलीज हुई फिल्म '1920' सफल रही थी। 'जिस्म टू', 'जन्नत टू', 'मर्डर-2' और 'राज 3' की ही तरह यह फिल्म सिर्फ नाम की सीक्वेल है। पिछली फिल्म की कहानी से इस फिल्म का कोई लेना देना नहीं। 'इविल रिटर्न्स' की स्टारकॉस्ट भी 1920 से अलग है।

इस फिल्म में आफताब शिवदसानी और टिया बाजपेई मुख्य भूमिका में होंगे। आफताब शिवदसानी लंबे समय बाद किसी फिल्म में हीरो की भूमिका में दिखेंगे। टिया बाजपेई की यह दूसरी हॉरर फिल्म होगी।


इसके पहले टिया 'हॉन्टेड' फिल्म में नजर आई थीं। कहानी के रूप में '1920 इविल रिटर्न्स' भूतहा फिल्मों से कुछ अलग नहीं है। पुरानी हवेली में हुई एक मौत के बाद होने वाली चौंकाने वाली घटनाएं ही फिल्म का ताना-बाना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed