फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के वो 5 शो, जहां डांस के अलावा कुछ और ही हो गया

Mon, 19 Feb 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
5 Stage performances of Sapna Chaudhary after fans went wild
डांसर सपना चौधरी का स्टेज शो हो और फैंस में एक्साइटमेंट न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपना की दीवानगी का आलम किसी से छिपा नहीं। वे जहां भी परफॉर्मेंस देती हैं टिकट के लिए फैंस में मारा-मारी लगी रहती है। शायद यही कारण था कि पहले बिग बॉस में उन्हें अप्रोच किया गया। अब सपना के पास भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड के भी कई ऑफर्स है। इस बीच रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए सपना चौधरी नाइट में जमकर बवाल हुआ।
5 Stage performances of Sapna Chaudhary after fans went wild
इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में रविवार शाम जैसे ही सपना चौधरी की स्टेज में एंट्री हुई। पूरा स्टेडियम सीटियों और तालियों से गूंज उठा। कॉन्सर्ट में युवाओं का जुनून सातवें आसमान पर था। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आ रहा था। इसके बाद सपना ने 'घूंघट की ओट में, सॉलिड बॉडी, लत लग जाएगी' जैसे हाई बीट हरियाणवी गानों पर अपनी अदाकारी दिखाई। जब सपना स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं इस दौरान कुछ लोगों का विवाद हो गया। उन्हें रोकने आए पुलिसकर्मियों से इनका विवाद हो गया। 
5 Stage performances of Sapna Chaudhary after fans went wild
11 फरवरी को कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में सपना चौधरी ठीक रात 7:45 बजे 50 बाउंसरों के साथ मंच पर पहुंची थीं। प्रशंसकों का आलम यह था कि उनकी एक झलक पाने को बेकाबू थे। जिसके बाद बेरीकेट्स तोड़ कर प्रशंसक अंदर घुसने लगे। कुर्सियां फेंकी जाने लगीं, बवाल बढ़ता देख बेकाबू प्रशंसकों पर पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। गुस्साए प्रशंसकों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Stage performances of Sapna Chaudhary after fans went wild
मध्यप्रदेश के मुरैना में देखने आई भीड़ ने उस वक्त जमकर हंगामा कर दिया, जब सपना  को एक शो के लिए पहुंची थीं। 18 जनवरी को स्थानीय दुबे मैरेज गार्डन में सपना को देखने के लिए हजारों की भीड़ पहुंची थी। इस दौरान भीड़ ने जमकर बवाल काटा और पत्थरबाजी भी की। जिससे अव्यवस्था होने लगी। तीन बजे के करीब जैसे ही सपना स्टेज पर आईं तो भीड़ अनियंत्रित हो गई और गार्डन में जाने का प्रयास करने लगी। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने दोबारा पथराव कर दिया।
 
विज्ञापन
5 Stage performances of Sapna Chaudhary after fans went wild
राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुरा कस्बे में भी सपना के स्टेज शो में जमकर बवाल हुआ था। 2017 नवम्बर में हुए इस प्रोग्राम में सपना के ठुमके इतने घातक साबित हुए कि हुड़दंग मच गया और भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इस लाठीचार्ज में कइयों के सिर फूटे और काफी खून बहा। कई लोग घायल हो गए। वहीं, वाहनों की लंबी कतारों के चलते पुलिस को शो वाली जगह तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed