फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'हिचकी' का पहला गाना इस दिन होगा लॉन्च, रानी ऐसे देंगी घर-घर यह बड़ा मैसेज

Mon, 19 Feb 2018 03:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
 rani mukerji film hichki song oye hichki to focus on social discrimination
Rani Mukerji

बॉलीवुड में एक बार फिर कमबैक कर रहीं रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी का गाना 'ओए हिचकी' 20 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है।  इसके लिए रानी ने एक स्पेशल वीडियो रिकॉर्ड करवाया है। जिसमें वह महिला सशक्तिकरण का मैसेज देंगी।

 rani mukerji film hichki song oye hichki to focus on social discrimination
Rani Mukerji

फिल्म के गाने में इस बात को बेहद ही खूबसूरती से दिखाया जाएगा कि कैसे फेयर स्किन होने के बाद भी लड़कियों को अपंग होने पर ठुकरा दिया जाता है और दूसरी बात यह दिखाई जाएगी कि क्यों लड़कियों को अपने पार्टनर चुनने की आजादी नहीं होती है।

 rani mukerji film hichki song oye hichki to focus on social discrimination
Rani Mukerji

साथ ही रानी इस गाने में लोगों से सामाजिक भेदभाव जैसे कि जाति, धर्म, लिंग, रंग, सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड को उखाड़ फेंकने का संदेश देंगी।  इतना ही नहीं वह गाने में यह भी समझाती नजर आएंगी कि हमारा टैलेंट, कामयाबी और हमारा योगदान समाज में हमारी पहचान बनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 rani mukerji film hichki song oye hichki to focus on social discrimination
Rani Mukerji

'ओए हिचकी' गानें से लोगों में इस बात की भी हिम्मत भरी जाएगी कि कैसे जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना किया जाता है। फिल्म प्रोड्यूसर मनीष शर्मा ने कहा कि ये गाना भेदभाव के उन पहलुओं को दर्शाएगा जिसे समाज में रोजाना देखा जाता है। 

विज्ञापन
 rani mukerji film hichki song oye hichki to focus on social discrimination
रानी मुखर्जी

फिल्म 'हिचकी' यशराज बैनर तले बन रही है जिसमें रानी मुखर्जी एक ऐसे टीचर का किरदार निभाएंगी जिसे नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है। इस फिल्म का खास उद्देश्य यह है कि कैसे एक शारीरिक कमजोर व्यक्ति अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर सफलता की बुलंदियों तक पहुंचता है। बता दें कि फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed