सिनेमाघरों में 10 जून को दो फिल्में एक साथ रिलीज हुईं, जिसमें पहली नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' है और दूसरी कन्नड़ फिल्म '777 चार्ली' है। नुसरत की फिल्म बेशक सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन कन्नड़ फिल्म '777 चार्ली' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है। लोगों द्वारा फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं और अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी इस फिल्म को देख लिया है, जिसके बाद वह भावुक हो गए। कर्नाटक के सीएम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
777 Charlie: रक्षित शेट्टी की फिल्म देख फूट-फूटकर रो पड़े कर्नाटक के सीएम बोम्मई, वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म '777 चार्ली' में इंसान और जानवर के रिश्ते की खूबसूरत कहानी को दिखाया गया है और इस कहानी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री का दिल छू लिया। हाल ही में, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां पर उन्होंने इस फिल्म को देखा। इस फिल्म को देखने के बाद मुख्यमंत्री की आंखों से आंसू झलक पड़े। इस मौके का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे '777 चार्ली' के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बसवराज बोम्मई सबसे मिलने के बाद सिनेमाघर में फिल्म देखने बैठते हैं और कुछ पल बाद ही वह अपनी आंखों से आंसू साफ करते नजर आते हैं। वह सिनेमाघर से भी नम आंखों के साथ ही बाहर निकलते हैं।
We run out of words to express our gratitude. We are beyond grateful to see Shri. @BSBommai , honourable Chief Minister of Karnataka accept our film with so much love ✨♥️ pic.twitter.com/cTqL8zWBbb
फिल्म देखकर क्यों रो पड़े बसवराज बोम्मई
फिल्म की कहानी इंसान और कुत्ते के रिश्ते पर है और बसवराज बोम्मई को यह फिल्म देखने के बाद अपने पालतू कुत्ते की याद आ गई थी, जिसका पिछले साल ही निधन हुआ है। इसी वजह से वह पूरी फिल्म के दौरान भावुक नजर आए। इस वीडियो के अलावा, बसवराज बोम्मई की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह फिल्म देखकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो किरणराज द्वारा निर्देशित '777 चार्ली' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एडवेंचर का तड़का लगाया गया है। फिल्म में रक्षित शेट्टी के अलावा, संगीता श्रृंगेरी, राज बी शेट्टी, दानिश सैत और बॉबी सिन्हा जैसे कलाकर नजर आए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 7.87 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो 777 चार्ली ने सभी भाषाओं में 10.01 करोड़ का कारोबार किया है। उम्मीद की जा रही है कि चौथे दिन ये फिल्म करीब 4.80 करोड़ अपनी झोली में झटक सकती है। फिल्म में र