मनोरंजन जगत के गलियारे में हर दिन कुछ खास होता ही रहता है। सिलेब्स की जिंदगी में क्या चल रहा है, ये जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करते हैं। आज कोई अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मना रहा था, तो कोई छुट्टियां मना कर आया वपास लौटा है। वहीं, कुछ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे थे। तो चलिए 10 तस्वीरें के जरिए बताते हैं आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos of The Day: बिकिनी में बोल्ड हुईं दिशा और रिया संग सुशांत की अनदेखी तस्वीर, ये है आज का सिलेब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा हाल ही में विराट कोहली के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। मालदीव से लौटने के बाद अभिनेत्री ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में वह ब्लैक कलर की मोनोकिनी और राउंड हैट लगाए हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह कमाल के पोज दे रही हैं। इसके साथ अनुष्का ने लिखा, 'जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया।'
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही उनके बोल्ड लुक्स वायरल होते रहते हैं। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेदह हॉट दिखाई दे रही हैं। बिकिनी पहन दिशा ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
रिया चक्रवर्ती
आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने उन्हें याद कर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ रिया ने कैप्शन लिखा, 'हर दिन तुम्हें याद करती हूं।' फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर सुशांत और रिया के नाम को जोड़कर उन्हें 'सुश्रिया' बता रहे हैं।
सारा अली खान
सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने पहली फिल्म 'केदारनाथ' की थी। ऐसे में उन्होंने अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। सारा ने सुशांत को अपनी जिंदगी में कई यादगार पल देने के लिए भी शुक्रिया कहा है।