{"_id":"62a8a6eff8528c2f843a3eac","slug":"brahmastra-after-shah-rukh-khan-ranbir-kapoor-ex-girlfriend-deepika-padukone-play-a-powerful-role-in-ayan-mukerji-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: रणबीर कपूर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण, निभाएंगी खास किरदार!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: रणबीर कपूर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण, निभाएंगी खास किरदार!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण का किरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज से पहले ही चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इनके अलावा, फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे सितारे भी हैं, जिस वजह से फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। वहीं, अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा है कि रणबीर की इस फिल्म में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी अहम रोल निभाने वाली हैं।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : insta
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के बाद फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई है। फिल्म में दीपिका का कैमियो होगा। इस साइंस फिक्शन ड्रामा को दीपिका ने भी मंजूरी दे दी है। हालांकि, अब तक दीपिका पादुकोण या फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि मेकर्स की तरफ से जल्द ही दीपिका के रोल के बारे में ऑफिशियली बताया जा सकता है।
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका से पहले शाहरुख खान की फिल्म में एंट्री
दीपिका पादुकोण से पहले 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान के रोल की जानकारी सामने आई थी। फिल्म के टीजर में शाहरुख खान की एक झलक दी गई थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आ सकते हैं। अब फिल्म में उनकी भूमिका की पुष्टि हो गई है। खबर है कि शाहरुख खान 'ब्रह्मास्त्र' में एक साइंटिस्ट का किरदार निभाते नजर आएंगे। दावा है कि फिल्म में शाहरुख खान किरदार 10 मिनट लंबा होगा। फिल्म की ओपनिंग ही शाहरुख खान के सीक्वेंस के साथ होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन आएगी फिल्म
स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 15 जून यानी बुधवार को 'ब्रह्मास्त्र' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो रहा है, जिस वजह से फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर फैंस तक एक्साइटेड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।