मनोरंजन जगत में हलचल हमेशा बनी रहती है और ऐसा मंगलवार को भी देखने को मिला। दीपिका पादुकोण फैंस की पसंदीदा अभिनेत्री हैं और आज अभिनेत्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। दीपिका पादुकोण की हैदराबाद में अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा, नुपुर शर्मा के विवाद पर पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिस पर स्वरा भास्कर भड़क गईं और अभिनेत्री ने पूर्व क्रिकेट को खरी-खोटी सुना दी। इसके अलावा, मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं।
Filmy Wrap: दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ी और गौतम गंभीर पर भड़कीं स्वरा भास्कर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, इसी बीच उन्हें तबीयत बिगड़ने पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री को अचानक हार्ट रेट बढ़ने की वजह से तकलीफ हुई थी। प्राथमिक उपचार लेने के बाद वह सेट पर वापस लौट आईं और अब मुंबई के लिए निकल गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग करने के दीपिका पादुकोण की तबीयत खराब होने लगी। उन्हें काफी बैचेनी और घबराहट महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया।
पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग नुपुर का जमकर विरोध कर रहे हैं और उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग नुपुर शर्मा के समर्थन में खड़े भी हुए हैं। कई सेलेब्स ने नुपुर शर्मा के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन का विरोध किया है, जिसमें कंगना रणौत और स्वरा भास्कर जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, अब पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी नुपुर शर्मा के समर्थन में एक ट्वीट किया है, जिस पर भी विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद पर स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Nupur Sharma Controversy: गौतम गंभीर पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा, नुपुर शर्मा विवाद पर क्रिकेटर ने कही थी ये बात
शाहिद कपूर की कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही एक्टर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में रिलीज हुई जर्सी भी इन्हीं फिल्मों का हिस्सा थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। फिल्म में शाहिद एक पिता के किरदार में नजर आए थे जो अपने बेटे के लिए दोबारा क्रिकेट की दुनिया में कदम रखता है। इस फिल्म के बाद अब एक्टर एक बार फिर बड़े पर्दे पर पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस अपकमिंग फिल्म में उनका किरदार जर्सी जैसा नहीं होने वाला है। बताया जा रहा है कि पिता के रोल में शाहिद इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं।
Shahid Kapoor: जर्सी के बाद 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे शाहिद कपूर, एक्शन अवतार से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लगातार चर्चा में है। जब से इस फिल्म का टीजर आया है, तब से फिल्म में शाहरुख खान के किरदार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, टीजर में शाहरुख की हल्की-सी झलक नजर आई है। इसके के बाद से उनके रोल को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। 'ब्रह्मास्त्र' में उनके रोल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
Brahmastra SRK Role: 'ब्रह्मास्त्र' की अहम कड़ी बनेंगे शाहरुख, फिल्म में इतने मिनट का है उनका सीन