फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a crew member of Mardani 2 give painting to Rani Mukerji

रानी मुखर्जी के घर की शोभा बना यह खास तोहफा, मर्दानी 2 के सेट पर क्रू मेंबर ने दी यादगार पेंटिंग

Thu, 13 Jun 2019 11:03 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 13 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
a crew member of Mardani 2 give painting to Rani Mukerji
Mardani 2 - फोटो : amar ujala mumbai
अपनी अगली फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग का जयपुर शेड्यूल पूरा करने मुंबई लौटीं रानी मुखर्जी ने शहर में आते ही फिल्म के मुंबई शेड्यूल का बाकी बचा काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को रानी यशराज फिल्म्स में मर्दानी 2 की शूटिंग करती नजर आईं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है। फिल्म की शूटिंग क्रू मुंबई भले ही लौट आई हो पर अब भी सबको जयपुर की शूटिंग नहीं भूली है और रानी मुखर्जी के लिए तो ये शूटिंग एक तोहफे के चलते यादगार बन चुकी है।
विज्ञापन


इस तोहफे के बारे में जानकारी देते हुए मर्दानी 2 की शूटिंग से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘रानी मुखर्जी शुरू से अपने शूटिंग क्रू से बहुत घुलमिलकर रहती रही हैं। इन क्रू मेंबर्स में से एक बाबू सैनी ने रानी मुखर्जी के साथ कुछ कुछ होता है के दिनों से साथ काम किया है। रानी भी उन्हें एक सहकर्मी के तौर पर काफी सम्मान देती है। इस बार जब जयपुर में मर्दानी 2 का शेड्यूल पूरा हुआ तो बाबू सैनी ने ही ये खास तोहफा रानी मुखर्जी को दिया।’
विज्ञापन


ये तोहफा दरअसल रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 के लुक में बनाई गई एक पेंटिंग है। रानी यह पेटिंग देखकर बहुत भावुक हो गईं। ये भी पता चला है कि रानी मुखर्जी इस पेटिंग को लेकर अपने घर गईं और अब यह पेंटिग उनके घर के सबसे खास स्थान की शोभा बढ़ा रही है। मुंबई में शुरू हुए मर्दानी 2 के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग खत्म होने के साथ ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगा। एक क्राइम ड्रामा के तौर पर बन रही इस फिल्म में रानी मुखर्जी शिवाजी शिवानी रॉय नाम की एक पुलिस अधीक्षक का किरदार निभा रही हैं। आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और इसे निर्देशित कर रहे हैं गोपी पुथरन जिन्होंने मर्दानी सीरीज की पहली फिल्म भी लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed