‘दंगल’, ‘लगान’ से लेकर ‘3 इडियट्स’ तक, कभी हंसाया तो कभी रुलाया; ये हैं आमिर खान के यादगार और अनोखे किरदार
Aamir Khan 61st Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए उनके यादगार किरदारों के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हर दौर में ऐसे रोल किए हैं जो सिर्फ हिट ही नहीं हुए, बल्कि लोगों के दिलों में भी बस गए। कभी किसान, कभी एलियन तो कभी सख्त पिता…आमिर ने हर किरदार को इतनी सच्चाई से निभाया कि वह यादगार बन गया।
आइए जानते हैं उन फिल्मों और किरदारों के बारे में, जिनसे आमिर खान ने अपनी पहचान बनाई और जिनमें उन्होंने कुछ बिल्कुल अलग करने की कोशिश की।
कयामत से कयामत तक (1988)
यह फिल्म आमिर खान के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक मानी जाती है। इसी फिल्म से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। इस रोमांटिक फिल्म में उन्होंने राज का किरदार निभाया था। आमिर की मासूम एक्टिंग और फिल्म के गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी फिल्म से आमिर को बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली और वह रातों-रात स्टार बन गए।
जो जीता वही सिकंदर (1992)
ये फिल्म आपको वापस आपके कॉलेज के दिनों में ले जाती है। इस फिल्म में आमिर ने संजू नाम के एक शरारती और बेफिक्र लड़के का किरदार निभाया। फिल्म में कॉलेज लाइफ, दोस्ती और साइकिल रेस की कहानी दिखाई गई थी। आमिर का किरदार धीरे-धीरे जिम्मेदार बनता है और आखिर में रेस जीतकर सबको चौंका देता है। यह फिल्म युवाओं के बीच आज भी काफी पॉपुलर है।
राजा हिंदुस्तानी (1996)
इस फिल्म में आमिर ने राजा नाम के एक टैक्सी ड्राइवर का किरदार निभाया। फिल्म में उनकी जोड़ी करिश्मा कपूर के साथ नजर आई थी। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी। इसके गाने और आमिर की इमोशनल एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
सरफरोश (1999)
सरफरोश’ में आमिर खान ने एसीपी अजय राठौड़ का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी आतंकवाद और देशभक्ति के मुद्दे पर आधारित थी। आमिर की गंभीर और दमदार एक्टिंग इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनी। आज भी इस किरदार को उनके करियर के सबसे मजबूत रोल्स में गिना जाता है।
लगान (2001)
इस फिल्म में आमिर खान ने भुवन नाम के एक किसान का रोल निभाया। कहानी ब्रिटिश दौर की है, जहां गांव के लोग अंग्रेजों से लगान से बचने के लिए क्रिकेट मैच खेलते हैं। आमिर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। ‘लगान’ को ऑस्कर में भारत की तरफ से भेजा गया था और यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बन गई।
रंग दे बसंती (2006)
इस फिल्म में आमिर ने डी.जे. नाम के एक बेफिक्र लड़के का किरदार निभाया, जो धीरे-धीरे देश के लिए लड़ने का फैसला करता है। फिल्म ने युवाओं के बीच देशभक्ति की नई लहर पैदा की। आमिर का यह किरदार आज भी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है।
तारे जमीन पर (2007)
इस फिल्म में आमिर ने राम शंकर निकुंभ नाम के एक टीचर का रोल अदा किया। फिल्म एक ऐसे बच्चे की कहानी बताती है जिसे पढ़ाई में परेशानी होती है, लेकिन उसके अंदर छिपे टैलेंट को एक टीचर पहचान लेता है। आमिर ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया था और यह फिल्म समाज के लिए एक बड़ा संदेश लेकर आई।
3 इडियट्स (2009)
इस फिल्म में आमिर का रैंचो वाला किरदार उनके सबसे आइकॉनिक रोल्स में गिना जाता है। रैंचो एक ऐसा स्टूडेंट है जो रटने वाली पढ़ाई के खिलाफ रहता है और प्रैक्टिकल सीखने पर ज्यादा फोकस करता है। फिल्म का डायलॉग ‘ऑल इज वेल’ आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।
दंगल (2016)
‘दंगल’ में आमिर ने पहलवान महावीर सिंह फोगाट का रोल निभाया। इस रोल के लिए उन्होंने पहले काफी वजन बढ़ाया और फिर कम किया। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया जो अपनी बेटियों को वर्ल्ड चैंपियन बनाना चाहता है। यह फिल्म दुनिया भर में जबरदस्त हिट साबित हुई।
आमिर खान ने इन फिल्मों में किया कुछ बिल्कुल अलग
अंदाज अपना अपना (1994)
इस कॉमेडी फिल्म में आमिर ने बहुत मजेदार अंदाज में एक्टिंग की। उनका किरदार अमर आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार कॉमेडी भूमिकाओं में गिना जाता है।
रंगीला (1995)
इस फिल्म में आमिर ने मुन्ना नाम के एक सड़कछाप टपोरी लेकिन दिल के साफ लड़के का रोल निभाया। उनका यह अंदाज दर्शकों को काफी नया लगा।
दिल चाहता है (2001)
इस फिल्म में आमिर ने आकाश का रोल निभाया। यह फिल्म दोस्ती और मॉडर्न रिश्तों को दिखाने के लिए जानी जाती है और युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुई।
मंगल पांडे: द राइजिंग (2005)
इस ऐतिहासिक फिल्म में आमिर ने स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडे का किरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्होंने लंबे समय तक अपने लुक को भी बरकरार रखा था और फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी।
गजनी (2008)
इस फिल्म में आमिर का ट्रांसफॉर्मेशन और आठ पैक एब्स उस समय काफी चर्चा में रहे। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया जिसे याददाश्त की परेशानी होती है। ये फिल्म आज भी सुर्खियों में रहती है।
पीके (2014)
इस फिल्म में आमिर खान ने एक एलियन का किरदार निभाया था, जो गलती से पृथ्वी पर आ जाता है। अपनी मासूमियत और अजीब सवालों के जरिए वह समाज और धर्म से जुड़े कई मुद्दों पर सवाल खड़े करता है। यह आमिर के सबसे अनोखे किरदारों में से एक माना जाता है।
सीक्रेट सुपरस्टार (2017)
इस फिल्म में आमिर का छोटा लेकिन बहुत मजेदार रोल था। उन्होंने एक म्यूजिक प्रोड्यूसर का किरदार निभाया, जिसमें वे काफी अनोखे लुक में नजर आए थे।
इस फिल्म में आमिर ने एक सिंपल और इमोशनल इंसान का रोल निभाया था। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की जिंदगी की कहानी दिखाती है जो अलग-अलग दौर से गुजरते हुए जिंदगी को अपने अंदाज में जीता है।
आमिर खान की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह हर फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि उनके कई किरदार- रैंचो, भुवन, डी.जे., महावीर फोगाट और अजय राठौड़—आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।