{"_id":"5a8662e14f1c1bd34b8b8f50","slug":"aamir-khan-grand-party-for-secret-superstar-900-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में तहलका मचाने के बाद आमिर देंगे ग्रैंड पार्टी, 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमाई 900 करोड़ के पार ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में तहलका मचाने के बाद आमिर देंगे ग्रैंड पार्टी, 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमाई 900 करोड़ के पार
Fri, 16 Feb 2018 12:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
secret superstar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार आमिर खान की दो फिल्मों ने ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जिसे तोड़ना दूसरे सुपरस्टार्स के लिए थोड़ा मुश्किल लगता है। 'दंगल' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद उनकी पिछले साल रिलीज फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, 'सीक्रेट सुपरस्टार' की वर्ल्डवाइड कमाई 900 करोड़ रुपए पार हो चुकी है। फिल्म ने सिर्फ चीन में ही 750 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म के इतने जबरदस्त रिकॉर्ड के बाद अब आमिर सेलिब्रेट करने के मूड में हैं।
'सीक्रेट सुपरस्टार' ने जिस तरह रिकॉर्ड तोड़े उसके बाद तो पार्टी बनती ही है। मिड डे के मुताबिक, किरण राव 21 फरवरी को अपने बांद्रा स्थित घर पर पार्टी होस्ट करने वाली हैं।
3 of 5
Secret Superstar
आमिर खान के करीबी के मुताबिक, 'फिल्म की टीम काफी समय से पार्टी की डिमांड कर रही थी। आमिर अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त थे जिस वजह से सेलिब्रेशन नहीं हो पा रहा था। पहले आमिर ने कहा था कि जब चीन में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी तब वह पार्टी देंगे फिर जब फिल्म ने वह आंकड़ा पार कर लिया तो आमिर ने कहा 500 करोड़ की कमाई होने पर पार्टी करेंगे। आखिरकार अब जाकर इस फिल्म के जबरदस्त कमाई को सेलिब्रेट किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : Zee Music Company
फिल्म की कहानी एक ऐसी मुस्लिम लड़की पर आधारित है जो म्यूजिक में अपना करियर बनाना चाहती है। फिल्म में जायरा वसीम इस लड़की का किरदार निभा रही हैं। वहीं आमिर खान इस लड़की का सपना पूरा करने में उनकी मदद करते हैं। चीनी ऑडियंस को इस कहानी ने काफी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
5 of 5
secret superstar
आमिर की 'दंगल' की तरह यह फिल्म भी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। अद्वैत चंदन की इस फिल्म में मेहर विज और राज अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।