{"_id":"5dad838d8ebc3e012d681855","slug":"aamir-khan-laal-singh-chaddha-based-on-oscar-winning-film-forrest-gump","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के साथ अनोखे लुक में क्यों दिखे आमिर? जानें वो वजह, जिस पर 8 साल की मेहनत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PM मोदी के साथ अनोखे लुक में क्यों दिखे आमिर? जानें वो वजह, जिस पर 8 साल की मेहनत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan as Lal Singh Chaddha
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान (Aamir Khan) जल्द ही मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha)' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वह जमकर मेहनत भी कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए वोट देने निकले आमिर को जब फैंस ने लाल सिंह चड्ढा अवतार में देखा तो हैरान रह गए। लंबी दाढ़ी, बड़ी मूछों में उन्हें देखकर सभी के मन में एक ही सवाल है आखिर वह किस तरह का रोल करने जा रहे हैं। तो चलिए हम इस सवाल का जवाब दे देते हैं।
2 of 4
फॉरेस्ट गम्प
- फोटो : Social Media
सबसे पहले बात करते हैं उस फिल्म की जिसने आमिर को इसका रीमेक बनाने के लिए मजबूर कर दिया। यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड क्लासिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' से प्रेरित है। 'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के लिए टॉम हैंक्स को बेस्ट एक्टर, रॉबर्ट जेमेकिस को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था। 55 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने 677 मिलियन डॉलर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल 1994 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 'फॉरेस्ट गम्प' आम दर्शकों के लिए हमेशा दिल के करीब रहने वाली इमोशनल फिल्म रही है।
3 of 4
फॉरेस्ट गम्प
- फोटो : Social Media
'फॉरेस्ट गंप' 1986 में आई विंस्टन ग्रूम की नॉवेल 'फॉरेस्ट गंप' पर आधारित थी। इसका स्क्रीनप्ले भी उसी से लिया गया था। फिल्म की सक्सेस के बाद इस नोवेल की बिक्री में काफी उछाल आया था। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फॉरेस्ट नाम के लड़के के जीवन की कहानी थी। जो बचपन में ठीक से चल नहीं पाता था। दिमागी तौर पर ठीन न होने की वजह से वो ठीक से पढ़ भी नहीं पाता। लेकिन उसके अंदर दौड़ने का टैलेंट होता है और अपनी इसी खासियत की वजह से वो तमाम खामियों के बावजूद आगे बढ़ता चला जाता है। इस फिल्म की लोगों के दिलों में क्या हैसियत है इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अमेरिका की राष्ट्रीय लाइब्रेरी का दर्जा रखने वाली लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस ने 2011 में अपनी नेशनल फिल्म रजिस्ट्री के अंतर्गत इस पॉपुलर फिल्म को संरक्षित करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Aamir Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें आमिर इस फिल्म के राइट्स हासिल करने के लिए पिछले आठ साल से मेहनत कर रहे थे। वायाकॉम और आमिर खान प्रोडक्शंस मिलकर इसे बना रहे हैं। आमिर ने पैरामाउंट्स से इसके राइट्स खरीदे हैं। फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि 2020 में सिनेमाघरों में लग जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।