आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' को रिलीज हुए पूरे 25 साल होने वाले हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने इसे एक बार फिर से सिनेमाघरों में दिखाने का फैसला किया है। यह फिल्म 12, 13 और 14 जून को थिएटर्स में दोबारा दिखाई जाएगी।
आमिर खान की 'लगान' की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर थिएटर्स में दिखाई जाएगी फिल्म; लगातार तीन दिनों तक चलेगा शो
Lagaan Re-Released: आमिर खान की फिल्म 'लगान' को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म लगातार तीन दिनों तक थिएटर्स में दिखाई जाएगी। जानें तारीख?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोबारा रिलीज होगी 'लगान'
आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'यह एक ऐसी शानदार कहानी है, जिसने सबके दिलों को छुआ। फिल्म के 25 साल पूरे होने की खुशी में इसे बड़े पर्दे पर वापस लाया जा रहा है।' मेकर्स ने फिल्म का एक नया ट्रेलर भी शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
क्या है 'लगान' की कहानी?
यह फिल्म साल 1893 के भारत और अंग्रेजों के जमाने की कहानी है। इसमें मध्य भारत के एक छोटे से गांव के लोग भारी लगान और सूखे की मार से परेशान होते हैं। तभी एक घमंडी अंग्रेज अफसर गांव वालों को क्रिकेट मैच खेलने की चुनौती देता है।
शर्त यह होती है कि अगर गांव वाले मैच जीत गए, तो उनका तीन साल का लगान माफ कर दिया जाएगा। गांव के लोग, जिन्हें क्रिकेट का 'क' भी नहीं पता होता, आमिर खान (भुवन) के साथ मिलकर यह खेल सीखते हैं और अपनी आजादी के लिए लड़ते हैं।
'लगान' फिल्म की कुछ खास बातें
'लगान' को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म ने भारत के 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' में बेस्ट पॉपुलर फिल्म समेत 8 बड़े अवॉर्ड जीते थे। यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स की रेस में भी शामिल हुई थी। फिल्म के गाने और धुनें आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
'लगान' की स्टार कास्ट
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' 15 जून, 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान ने भुवन और ग्रेसी सिंह ने गौरी की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस ऑस्कर-नामांकित फिल्म में ब्रिटिश कलाकारों राहेल शेली (एलिजाबेथ) और पॉल ब्लैकथॉर्न (कैप्टन रसेल) ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे।
यह भी पढ़ें: राम चरण के प्रशंसकों ने बनाई 'पेद्दी' से प्रेरित प्रतिमा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग; फैन क्लब ने मांगी माफी