आमिर खान को किस तरह का रोमांस है पसंद? बेटे जुनैद की ‘एक दिन’ को बताया क्लासिक रोमांटिक फिल्म
Aamir Khan On Ek Din Movie: आमिर खान ने बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर बात की। साथ ही बताया उन्हें किस तरह का रोमांस है पसंद…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। पिता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बनने वाली इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आमिर खान ने फिल्म को लेकर बात की। साथ ही बताया कि उन्हें किस तरह का रोमांस पसंद है।
ये प्योर रोमांटिक फिल्म है
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान ‘एक दिन’ को लेकर आमिर खान ने बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें सॉफ्ट और रोमांटिक फिल्में पसंद हैं और यह फिल्म बिल्कुल वैसी ही है। ये एक प्योर रोमांटिक फिल्म है, बिल्कुल क्लासिक रोमांस वाली। बतौर ऑडियंस मुझे ऐसी सॉफ्ट और मशी रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं। मुझे ऐसे प्यार की कहानियां पसंद हैं, जो थोड़ी जादुई हों और ये फिल्म भी वैसी ही एक क्लासिक, हल्की-सी मैजिकल लव स्टोरी है।
साई एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं
फिल्म की कास्ट की परफॉर्मेंस पर बात करते हुए आमिर ने कहा कि जब मैंने पहली बार इसकी स्क्रिप्ट सुनी थी, तभी मुझे यह बहुत पसंद आ गई थी। मुझे खुशी है कि हमने साई को कास्ट किया, वह वाकई एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्होंने कमाल का काम किया है। जुनैद ने भी बहुत अच्छा किया है। वो मेरा बेटा है, इसलिए उस पर ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहूंगा, लेकिन दोनों की परफॉर्मेंस शानदार है। डायरेक्टर ने फिल्म को बहुत खूबसूरती से बनाया है और हम 1 मई को इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
कई साल बाद साथ आए मंसूर खान और आमिर
‘एक दिन’ के साथ आमिर खान लंबे समय बाद फिल्ममेकर मंसूर खान के साथ फिर से काम कर रहे हैं। यह वही जोड़ी है जिसने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। अब एक बार फिर दोनों ‘एक दिन’ के लिए साथ आए हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः जाकिर खान ने लिया कॉमेडी से ब्रेक, आगामी प्रोजेक्ट या स्वास्थ्य? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
1 मई को रिलीज होगी फिल्म
सुनील पांडे द्वारा निर्देशित ‘एक दिन’ से साई पल्लवी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। जबकि जुनैद खान की ये तीसरी फिल्म है। पिछले दिनों फिल्म का टीजर सामने आया था। जिसमें रोमांटिक कहानी देखने को मिली थी। टीजर को पसंद किया गया था। ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।