आमिर खान के पोस्टर में छिपा बहरूपिया, फैंस ने पहचाना; बोले- बायोपिक में इसी एक्टर को लेना
Aamir Khan: हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जानिए इस पोस्ट में क्या है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान ने अपने एक्टिंग करियर में कई किरदार निभाए हैं। लोग उन्हें इसीलिए 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से भी जानते हैं। इसी से जुड़ी एक पोस्ट आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
कौन है वो बहरूपिया?
आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने आमिर खान के 9 किरदारों की तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- फैंस कहेंगे कि इनमें से कोई बहरूपिया नहीं है। क्या आप सहमत हैं?
खास बात ये रही कि इन सब के बीच एक तस्वीर थी, जिसने सबका ध्यान खींचा। वो थी, सुनील ग्रोवर की। पोस्ट की खास बात ये रही कि पहली झलक में वे बिलकुल आमिर खान लग रहे थे, और तस्वीरों में समझ ही नहीं आ रहा है कि एक फोटो सुनील की है।
A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)
फैंस ने किए मजेदार कमेंट
पोस्ट सामने आते ही, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आना शुरु हो गई। कुछ लोगों को तो पोस्ट में कुछ अलग नहीं लगा और उन्होंने आमिर की तारीफ में कमेंट किए हैं। लेकिन जिन लोगों ने पोस्ट को ध्यान से देखा, उन्होंने मजेदार कमेंट किए।
एक यूजर ने हंसते हुए कमेंट किया- ‘एक सुनील ग्रोवर है भाई।’ वहीं एक ने लिखा- कान से पता चला एक सुनील ग्रोवर है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये 9 बहरूपियाओं के बीच एक असली है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट किया कि आमिर खान की बायोपिक में सुनील को ही लेना।

सुनील ने की थी आमिर खान की मिमिक्री
बता दें कि सुनील ग्रोवर ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आमिर खान की मिमिक्री की थी, जो उन्होंने बिलकुल उनसे मिलती-जुलती की थी। फैंस ने भी उनके एक्ट को काफी सराहा, जिसके बाद से ही उनका ये रोल काफी सुर्खियों में है।