Aamir Khan: शाहरुख खान की इस फिल्म को देखकर थिएटर में ही फूट-फूटकर रोए थे आमिर खान, कहा- ‘बहुत इमोशनल थी…’
Aamir Khan: एक्टर आमिर खान ने हाल ही में शाहरुख खान की उस फिल्म के बारे में खुलासा किया, जिसे देखकर वे फूट-फूटकर रोए थे। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर आमिर खान को लोग मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहते हैं। वे कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा, हर तरह की फिल्में कर चुके हैं। लेकिन एक ऐसी केटेगरी है, जिसे देखकर आमिर खान की आंखों में आंसू आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की ऐसी फिल्म के बारे में खुलासा किया, जिसे देखकर वे थिएटर में ही फूट-फूटकर रोए थे।
मैंने खुद कम रोमांटिक फिल्में की हैं
आमिर खान ने हाल ही में मिर्ची प्लस से बातचीत में 90 के दशक की रोमांटिक फिल्मों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि 90s में ज्यादा रोमांटिक फिल्में बनती थीं, जितना मुझे याद है। जैसे शाहरुख खान की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे।’ उसका म्यूजिक भी शानदार था।
सलमान खान ने भी ऐसी फिल्में की हैं। मैंने खुद कम रोमांटिक फिल्में की हैं। 90s में बहुत रोमांस था, और मुझे लगता है कि ‘एक दिन’ एक प्योर, मैजिकल और पुराने जमाने की रोमांटिक फिल्म है, जो लंबे समय बाद आ रही है।’
फिल्म बहुत इमोशनल थी और मैं बहुत रोया
आमिर ने आगे कहा, ‘मैं रोमांस का बहुत बड़ा दीवाना हूं। मुझे रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं। मैं ऐसी फिल्में देखते हुए काफी रोता हूं। मुझे याद है जब मैं और रीना राज कमल थिएटर में ‘कुछ कुछ होता है’ देख रहे थे। मैं वैसे भी जल्दी इमोशनल हो जाता हूं।
फिल्म बहुत इमोशनल थी और मैं बहुत रोया। रीना ने जरी वाला दुपट्टा पहना हुआ था, और मैंने अपने आंसू पोंछने के लिए वही इस्तेमाल कर लिया, जिससे मेरा चेहरे पर थोड़ी खरोंच आ गई।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे प्योर रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं, जैसे ‘फना।’ इसलिए जब ‘एक दिन’ की कहानी मेरे पास आई, तो मुझे वो बहुत पसंद आई।’ बता दें कि आमिर खान के बेटे एक्टर जुनैद खान की आगामी फिल्म 'एक दिन' 1 मई को रिलीज होगी। फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगी।