फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhijeet Bhattacharya Disliked Chunnari Chunnari Remake Version Says Varun Dhawan Can't Become Salman Khan

‘वरुण धवन कभी सलमान खान नहीं बन सकते’, अभिजीत भट्टाचार्य ने ‘चुनरी चुनरी’ गाने के रीमेक को बताया भजन

Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
सार

Abhijeet Bhattacharyan On Chunnari Chunnari Remake Version: ओरिजिनल ‘चुनरी चुनरी’ गाने के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने वरुण धवन की फिल्म में गाने के रीमेक वर्जन की आलोचना की है। जानिए वरुण धवन को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya Disliked Chunnari Chunnari Remake Version Says Varun Dhawan Can't Become Salman Khan
चुनरी चुनरी गाने के रीमेक वर्जन पर अभिजीत भट्टाचार्य ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में 90 के दशक के हिट गाने ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक का इस्तेमाल किया गया है। अब ‘चुनरी चुनरी’ गाने का रीमेक वर्जन रिलीज भी किया जा चुका है। लेकिन इस गाने को सोशल मीडिया पर यूजर्स से निगेटिव रिएक्शन ही मिल रहे हैं। अब ओरिजिनल ‘चुनरी चुनरी’ गाने को अपनी आवाज देने वाले दिग्गज गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने भी इस गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

विज्ञापन

सलमान खान और वरुण धवन में बहुत बड़ा अंतर है
सलमान खान और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म 'बीवी नंबर 1' में शामिल इस चार्टबस्टर गीत को अपनी आवाज़ देने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड में क्लासिक गानों के रीमिक्स के बढ़ते चलन पर चल रही बहस के बीच इस रीक्रिएशन पर अपनी निराशा व्यक्त की है।

विज्ञापन


एएनआई से बात करते हुए अभिजीत भट्टाचार्य ने 'चुनरी चुनरी' को लेकर कहा कि ये गाना सलमान की जिंदगी का सबसे बड़ा गाना था। जब आई थी, तब से अब तक ट्रेंडिंग है। सलमान खान की जिंदगी का सबसे बड़ा हिट है 'चुनरी चुनरी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वक्त एक उभरता हुआ सितारा था, सुपरस्टार नहीं। वरुण धवन ने सिर्फ उन्हीं फिल्मों में काम किया है जो उनके पिता (डेविड धवन) ने निर्देशित की थीं। वो उन्हीं गानों का इस्तेमाल करते हैं जो कभी हिट हुए थे। वरुण धवन इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकते। सलमान खान और वरुण धवन में बहुत बड़ा अंतर है।

Abhijeet Bhattacharya Disliked Chunnari Chunnari Remake Version Says Varun Dhawan Can't Become Salman Khan
अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान खान और वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

भजन की तरह लगता है रीमेक वर्जन
'चुनरी चुनरी' के नए रीमेक पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत ने मजाक में कहा कि यह किसी भजन जैसा लगता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब मैंने गाना सुना, तो मुझे लगा कि यह कोई भजन है। चुनरी चुनरी मूल रूप से एक रोमांटिक गाना था और अब उन्होंने इसे भजन बना दिया है।

'है जवानी तो इश्क होना है' के निर्माताओं ने 'चुनरी चुनरी' का रीमेक बनाने से पहले मुझसे कॉन्टैक्ट भी नहीं किया था। अगर वे रीमेक के लिए मुझसे संपर्क करते, तो भी मैं इसे करने से पहले दोबारा सोचता।

मेरे ओरिजिनल वर्जन में बहुत अभिनय था। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने यह गाना नहीं किया क्योंकि इससे गाने का स्तर गिर जाता। जिस तरह से हमने इसे ओरिजिनल वर्जन में किया था, वरुण इसे उसी तरह से नहीं कर पाते। उन्होंने सुरक्षित रास्ता अपनाया।

Abhijeet Bhattacharya Disliked Chunnari Chunnari Remake Version Says Varun Dhawan Can't Become Salman Khan
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : एक्स
5 जून को रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म से आज 'चुनरी चुनरी' का रीमेक वर्जन रिलीज किया गया है। इस गाने में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आई हैं। हालांकि, यह रीमेक वर्जन ओरिजिनल वाला जादू नहीं चला पाता। यही कारण है कि गाने को लोगों की निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed