Abhishek Bachchan-Aishwarya: अभिषेक-ऐश्वर्या ने यूट्यूब पर ठोका चार करोड़ का मुकदमा, किया हाईकोर्ट का रुख
Abhishek Bachchan And Aishwarya अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ वक्त पहले अपने व्यक्तित्व अधिकारों की हिफाजत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें उन्हें राहत मिली। अब दोनों सितारों ने गूगल और यूट्यूब पर चार करोड़ रुपये का मुकदमा ठोका है। इस बार मामला एआई जनित कंटेंट और डीपफेक से जुड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीक और एआई के जरिए सितारों की तस्वीरों और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उनकी छवि खराब करने का खतरा काफी बढ़ा है। कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपने व्यक्तित्व प्रतीकों की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कपल ने एक बार फिर हाईकोर्ट का रुख किया है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने कथित तौर पर गूगल और यूट्यूब के खिलाफ एक्शन लेते हुए चार करोड़ रुपये का मुकदमा ठोका है। ऐश्वर्या और अभिषेक ने गूगल-यूट्यूब प्लेटफॉर्म्स पर डीपफेक और अनधिकृत एआई कंटेंट में उनकी तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग करने की अनुमति देने का आरोप लगाया है।
मुकदमें में अभिषेक-ऐश्वर्या ने क्या कहा?
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने कथित तौर पर यूट्यूब और उसकी पैरेंट कंपनी गूगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने चार करोड़ रुपये का केस किया है। फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक-ऐश्वर्या ने तर्क दिया है कि यूट्यूब के कंटेंट और थर्ड-पार्टी ट्रेनिंग पॉलीसी चिंताजनक हैं। मामले को आगे स्पष्ट करते हुए दस्तावेजों में कहा गया है, 'एआई मॉडल्स को प्रशिक्षित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहे ऐसे कंटेंट से किसी भी उल्लंघनकारी कंटेंट के इस्तेमाल की घटनाओं में कई गुना इजाफा होने की संभावना है। यानी पहले यूट्यूब पर अपलोड किए जा रहे कंटेंट जनता द्वारा देखा जाना और फिर प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाना'।
आपत्तिजनक कंटेंट पर जताई चिंता
कपल के मुकदमे में अश्लील एवं आपत्तिजनक एआई-जनित कंटेंट पर निशाना साधा है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का कहना है कि यूट्यूब को ऐसे सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए, जिससे उनके नाम, आवाज और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल एआई कंटेंट में न किया जा सके। इस चैनल में एक यूट्यूब चैनल का जिक्र भी किया गया है, जिस पर ऐश्वर्या राय और सलमान खान को कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है।