{"_id":"5ba290a4867a552c9418adde","slug":"abhishek-bachchan-and-aishwarya-will-see-in-gulab-jamun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप को साथ में पर्दे पर देखकर अराध्या को कैसा लगेगा, अभिषेक ने बताया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां-बाप को साथ में पर्दे पर देखकर अराध्या को कैसा लगेगा, अभिषेक ने बताया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाब जामुन में ना गुलाब है ना जामुन...लेकिन ये इस मिठाई का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। अब गुलाब जामुन शीर्षक से फिल्म आ रही है, फिल्म को देखकर दर्शकों का मन हर्षित होगा कि नहीं ये तो फिल्म आने पर पता चलेगा, फिलहाल इस फिल्म में अपने मम्मी-डैडी (अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन) को साथ काम करते देखकर उनकी लाडली आराध्या बच्चन की क्या प्रतिक्रिया होगी, बच्चन परिवार के फैन की ज्यादा इसमें दिलचस्पी है।
विज्ञापन
इस बारे में जब अभिषेक से पूछा गया तो उनका जवाब कुछ यूं था। आराध्या छह साल की है। उसने अभी तक हमारी फिल्म नहीं देखी हैं। हां, कुछ गानें यहां-वहां जरूर देखें हैं। अब 'गुलाब जामुन' जब रिलीज होगी तो हो सकता है वो हमारे साथ स्क्रिनिंग पर जाए। अपने मां-बाप को पर्दे पर देखकर उसकी क्या प्रतिक्रिया होगी, ये तो तभी पता चलेगा। पर हां, वो हमें साथ में काम करते देखकर खुश जरूर होगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि तकरीबन आठ साल बाद अभिषेक और ऐश्वर्या एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार 2010 में दोनों मणि रत्नम की फिल्म 'रावण' में नजर आए थे। हालांकि, 'रावण' बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन