'पहले इंसान थे जिनके पैर छूकर मैं फिल्म का पहला शॉट देता, नहीं रहे अभिषेक बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा
Abhishek Bachchan Make Up Artist Death: अभिषेक बच्चन के 27 साल से मेकअप आर्टिस्ट रहे अशोक दादा का कल निधन हो गया। अभिषेक ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल नोट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक ने आज इंस्टाग्राम पर अपने सबसे पहले मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा की दो तस्वीरें शेयर कीं। अभिषेक ने अशोक को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अशोक दादा उनके लिए सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा थे। अभिषेक ने बताया कि 27 साल से ज्यादा समय तक अशोक दादा ने उनकी पहली फिल्म से उनका मेकअप किया। अशोक दादा के बड़े भाई दीपक लगभग 50 साल तक अभिषेक के पिता के मेकअप मैन रहे।'
अभिषेक ने आगे लिखा, 'अशोक दादा पिछले कुछ साल से बीमार थे, इसलिए वो सेट पर नहीं आ पाते थे। फिर भी, वो हमेशा अभिषेक का हालचाल लेते और अपने असिस्टेंट से उनका मेकअप करवाते। वो बहुत प्यारे, शांत और मिलनसार इंसान थे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी, और वो अपने साथ चिवड़ा या भाकर वड़ी जैसे नमकीन लाते थे। कल रात अशोक दादा का निधन हो गया।'
अभिषेक ने आगे लिखा, 'वो हर नई फिल्म के पहले शॉट से पहले अशोक दादा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। अब वो आसमान की ओर देखकर उनका आशीर्वाद मांगेंगे। अभिषेक ने अशोक दादा के प्यार, देखभाल, गरिमा, प्रतिभा और मुस्कान के लिए शुक्रिया कहा। उनके बिना सेट पर जाना मुश्किल होगा। अभिषेक ने प्रार्थना की कि अशोक दादा की आत्मा को शांति मिले और वो फिर मिलने पर गले लगें।'
यह भी पढ़ें: पूजा भट्ट ने की नई फिल्म की घोषणा, 'पंचायत' के इस एक्टर की बनेंगी मां, दिखेगी सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा