फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Movie Kaalidhar Laapata X Review Audience Praise Actor Acting

Kaalidhar Laapata X Review: अभिषेक बच्चन के अभिनय के कायल हुए दर्शक, मन को छू गई फिल्म की कहानी

Sat, 05 Jul 2025 12:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 05 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

ओटीटी पर रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालीधर लापता’ दर्शकों काे भा गई। ट्विटर पर दर्शकों ने फिल्मों को लेकर अपना रिव्यू भी दिया है। जानिए, अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालीधर लापता’ पर दर्शकों ने ट्विट पर कैसे रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Movie Kaalidhar Laapata X Review Audience Praise Actor Acting
फिल्म 'कालीधर लापता' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म ‘कालीधर लापता’ की कहानी जिंदगी जीने का अलग, अनूठा तरीका दर्शकों बताती है। अलग-अलग भावनाओं से भरी ये फिल्म दर्शकों को भी पसंद आई है। फिल्म को लेकर ऑडियंस ने ट्विटर पर जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन


अभिषेक की एक्टिंग को सराहा 
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म ‘कालीधर लापता’ की कहानी, स्क्रीन प्ले अच्छा है। एक्टिंग भी अच्छी है। फिल्म तो बेस्ट है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या शानदार फिल्म है, इसमें कोई शक नहीं है। अभिषेक बच्चन के अलावा इस तरह की शानदार एक्टिंग कोई नहीं कर सकता है। मजा आ गया। अभिषेक आप ऐसे ही खूबसूरत किरदारों के लिए बने हैं।’  
विज्ञापन

 

 
 

   

 

ये खबर भी पढ़ें: Kaalidhar Laapata: अभिषेक बच्चन ही नहीं, बिग बी से लेकर जैकी श्रॉफ तक ने फिल्मों में बच्चों से निभाई दोस्ती 

फिल्म के मैसेज से इमोशनल हुए यूजर्स 
फिल्म ‘कालीधर लापता’ की कहानी भी दर्शकों को इमोशनल करती है। एक यूजर ने इसके बारे में लिखा, ‘उम्र बढ़ने, याददाश्त खोने और अपने लोगों की अनदेखी को फिल्म में बड़े ही सुंदर तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग दमदार है। अभिषेक ने अपने करियर का सबसे बेहतरीन रोल किया है।’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा है, ‘काफी लंबे वक्त के बाद आराम से बैठकर हिंदी फिल्म देखी। ‘कालीधर लापता’ एक यूनीक फिल्म है। फिल्म की कहानी सरल है, एक्टिंग शानदार है।’  
 

 
 

क्या है फिल्म की कहानी 
‘कालीधर लापता’ की कहानी की शुरुआत कालीधर नाम के व्यक्ति की तलाश से शुरू होती है, उसके परिवार वाले उसे खोज रहे हैं। मगर वह खोकर ही खुद को जान पाता है, अपने मन की चीजें कर पाता है। इस यात्रा में उसका साथ एक बच्चा देता है। वह बच्चा और कालीधर अच्छे दोस्त बन जाते हैं। फिल्म खुद से प्यार करने और दोस्ती की अनोखी कहानी कहती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed