फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर कमाल राशिद खान को पेट में कैंसर की बीमारी, ट्विटर पर प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी

Wed, 04 Apr 2018 05:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
Actor Kamaal Rashid Khan infected with stomach cancer in third stage inform press release on twitter

अपने अजीबोगरीब ट्वीट्स के लिए चर्चा में बने रहने वाले कमाल आर खान ने इस बार अपने स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत ही सीरियस जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्हें पेट में कैंसर हो गया है और वो तीसरे स्टेज में हैं। बड़े ही दु:ख भरे शब्दों में उन्होंने कहा है कि हो सकता है कि मैं 1-2 साल और जी पाऊं।


 

 

Actor Kamaal Rashid Khan infected with stomach cancer in third stage inform press release on twitter

कमाल राशिद खान काफी समय से टीवी शो और फिल्मों की दुनिया से गायब हैं। काफी दिनों से पर्दे से दूर उनकी कोई भी कॉन्ट्रोवर्सी की खबर नहीं आई है लेकिन अचानक उन्होंने बीमार होने की खबर दी है।

Actor Kamaal Rashid Khan infected with stomach cancer in third stage inform press release on twitter

उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि, ‘ये कंफर्म है कि मैं पेट के कैंसर से पीड़ित हूं और तीसरे स्टेज में हूं। उम्मीद है कि मेरे पास जीने के लिए 1-2 साल ही और हैं। अब मैं दूसरे का मनोरंजन नहीं कर सकता जो मुझे ये महसूस करा सकते हैं कि मैं बहुत जल्द मरने वाला हूं। मैं किसी की सहानुभूति की वजह से एक दिन भी नहीं जीना चाहता। मैं उन लोगों की प्रशंसा करूंगा, जो मुझे गाली देना फिर भी बंद नहीं करेंगे, मुझसे नफरत करेंगे या प्यार करेंगे जैसा कि वो पहले करते रहे हैं, एक आम इंसान की तरह।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Kamaal Rashid Khan infected with stomach cancer in third stage inform press release on twitter

केआरके ने आगे लिखा कि, ‘मैं केवल अपनी दो इच्छाओं की वजह से दु:खी हूं, जिसे मैं पूरा नहीं कर पाऊंगा। पहला ये कि मैं एक निर्माता के तौर पर एक ए ग्रेड की फिल्म बनाना चाहता था और दूसरा मैं अमिताभ बच्चन जी के साथ एक फिल्म में काम करना चाहता था या उनके साथ फिल्म प्रोड्यूस करना चाहता था। ये दोनों इच्छाएं भी मेरे साथ ही हमेशा के लिए मर जाएंगी। अब मैं अपने प्यारे परिवार के साथ अपना सारा वक्त बिताऊंगा। लव यू ऑल, चाहे आप मुझसे नफरत करो या प्यार।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed